उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के रामनगर ब्लॉक के रामनगर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 30 अप्रैल को गांव के रहने वाले वीरेंद्र खेत में भूसा भरने गए थे, तभी अचानक बेमौसम रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वीरेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के समय खेत में कुल सात लोग मौजूद थे, जो अलग-अलग काम कर रहे थे। बिजली गिरते ही सभी की आंखें कुछ देर के लिए बंद हो गईं और जब होश आया तो वीरेंद्र बेहोशी की हालत में मिले।
ये भी देखें –
Odisha Lightning: 61 हज़ार बार गिरी आसमानी बिजली, कई लोगों की गई जान, जानें क्या है वजह?
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’