खबर लहरिया Hindi UP/Chitrakoot: तिलौली गांव में फायरिंग से हड़कंप, महिला घायल, कार्रवाई की मांग

UP/Chitrakoot: तिलौली गांव में फायरिंग से हड़कंप, महिला घायल, कार्रवाई की मांग

चित्रकूट जिले के मऊ ब्लॉक के तिलौली गांव में 26 जून की रात एक महिला को गोली लगने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि पुश्तैनी जमीन विवाद के चलते गांव के कुछ लोगों ने घर की छत से फायरिंग की, जिसमें ऊषा नाम की महिला घायल हो गईं। परिवार का कहना है कि घटना के समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं और सभी पुरुष सदस्य बाहर काम करने गए हुए थे। चार लोगों के खिलाफ शिकायत दी है और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। क्या है पूरा मामला? परिवार ने क्या आरोप लगाए? और प्रशासन से उनकी क्या मांग है? देखिए हमारी ग्राउंड रिपोर्ट।

ये भी देखें – 

बच्चों के झगड़े में फायरिंग,10 वर्षीय बच्चे की मौत, महिला घायल | पटना

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke