चित्रकूट जिले के पहाड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत पथरा मानी में ‘हर घर जल योजना’ के दावे अधूरे नजर आ रहे हैं। गांव के कई परिवार आज भी साफ पानी से वंचित हैं और मजबूरी में तालाब का गंदा पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। गांव के ऊंचाई वाले हिस्सों में रहने वाले लोगों को रोज करीब 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। कुएं सूख चुके हैं, एक हैंडपंप खराब है और दूसरा खारा पानी देता है। ऐसे में गांव के लोग, बच्चे और जानवर एक ही तालाब के पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं जल निगम का कहना है कि गांव में हर घर नल लगाए गए हैं, लेकिन कुछ लोग टुल्लू पंप का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है।
ये भी देखें –
कुएं का गंदा पानी पीने से 4 लोगों की मौत, लगभग बीस लोग बीमार | प्रयागराज
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’