खबर लहरिया Blog UP Board 2022 : अंग्रेज़ी का पेपर हुआ लीक, 24 जिलों में परीक्षाएं रद्द

UP Board 2022 : अंग्रेज़ी का पेपर हुआ लीक, 24 जिलों में परीक्षाएं रद्द

यूपी बोर्ड परीक्षा में 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर हुआ लीक।

credit – DNA India

यूपी बोर्ड परीक्षा में 12वीं कक्षा के अंग्रेजी का पेपर लीक होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के लिए बता दें, आज बुधवार को 2 बजे अंग्रेजी का पेपर होना था। उससे पहले 1 बजे यह खबर सामने आई कि अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया है। यही नहीं यूपी के 24 जिलों से पेपर लेक होने की खबर सामने आयी है।  माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी को इस बारे में सूचित किया गया है। सीएम योगी के आदेश पर सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गयी हैं। बता दें, पहले बलिया जिले से पेपर लीक होने की जानकारी मिली थी।

24 जिलों की परीक्षाएं हुई रद्द

 

बता दें, अंग्रेजी के 316 ईडी और 316 ईआई सीरीज़ का पेपर लीक हुए हैं।  24 जिले जहां पेपर लीक हुए हैं, वह हैं :- बलिया, एटा, बागपत, बदायू, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोण्डा, आजमगढ़, आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, शाहजहांपुर, उन्नाव, जालौन, महोबा, अंबेडकरनगर और गोरखपुर। इन सभी जिलों में परीक्षाएं निरस्त कर दी गयी हैं।

 

24 जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में द्वितीय पाली की इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षाएं कराई जाएंगी। वहीं जिन जिलों में परीक्षा रद्द हुई हैं, परीक्षा की तारीख की घोषणा के बाद वहां एग्ज़ाम कराये जाएंगे।

दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश

पेपर लीक होने पर यूपी सरकार ने कड़ी कार्यवाही के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, पेपर लीक की जांच एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) द्वारा की जायेगी। वहीं दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्यवाही की जायेगी।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke