खबर लहरिया Hindi UP, Banda: हमारी साफ सड़कों के पीछे कौन? देखिए सफाई कर्मचारी महिलाओं की जिंदगी

UP, Banda: हमारी साफ सड़कों के पीछे कौन? देखिए सफाई कर्मचारी महिलाओं की जिंदगी

बांदा जिले के बाबूलाल चौराहे की सुबह तब शुरू होती है, जब शहर अभी गहरी नींद में होता है। सुबह 4 बजे सफाई कर्मचारी महिलाएं झाड़ू और कूड़ा गाड़ी लेकर सड़कों पर निकल पड़ती हैं। घर की जिम्मेदारियां निभाने के बाद ये महिलाएं शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी उठाती हैं। धूल, बदबू, मौसम और सुरक्षा साधनों की कमी के बावजूद उनका काम रुकता नहीं। यह वीडियो उन महिलाओं की कहानी है, जिनकी मेहनत से शहर की सुबह साफ और व्यवस्थित दिखाई देती है — लेकिन जिनकी मेहनत अक्सर अनदेखी रह जाती है।

ये भी देखें – 

Mudde Ki Baat: 40 साल की सफाई कर्मचारी की नौकरी से राजनीति तक- चिंता देवी का सफर

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *