बांदा जिले के ग्राम पंचायत पदारथपुर और करतल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। 26 अप्रैल 2026 की रात, जब गोविंदा (35) और सूरज (21) शादी से वापस लौट रहे थे, तभी भूरा के पास पीछे से आ रहे मिट्टी से भरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गोविंदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रक चालक फरार है और अभी तक वाहन की पहचान नहीं हो पाई है। मामला दर्ज कर जांच जारी है।
ये भी देखें –
UP, Ayodhya : करंट ने ली जान! संविदा बिजली कर्मी की दर्दनाक मौत
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’