बांदा में 9 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे तय था, लेकिन मुख्यमंत्री करीब एक घंटे बाद जेएनसी मैदान पहुंचे। इस बीच बड़ी संख्या में लोग सुबह 8 बजे से ही अपनी समस्याएं लेकर मैदान के बाहर पहुंचे थे। कई लोगों का कहना है कि वे उम्मीद लेकर आए थे कि मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रख सकेंगे, लेकिन बिना पास वालों को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। मैदान के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। लोगों का आरोप है कि केवल पासधारकों, वीआईपी लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को ही अंदर जाने दिया गया, जबकि आम जनता धक्का-मुक्की और इंतजार के बाद निराश होकर लौट गई।
ये भी देखें –
UP Varanasi: CM योगी आदित्यनाथ द्वारा सिलाई मशीन और लैपटॉप वितरण – आत्मनिर्भरता का संदेश
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’