बांदा जिले के गिरवां में लगने वाला भीषण जाम अब स्थानीय लोगों के लिए रोज़ की बड़ी समस्या बन चुका है। इस परेशानी को खत्म करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा नहर पर नया पुल और सड़क निर्माण की योजना बनाई गई है, जिसकी लागत करीब 45 करोड़ रुपये बताई जा रही है।लेकिन इस विकास कार्य का दूसरा पक्ष भी सामने आ रहा है। नए मार्ग के निर्माण के चलते कई लोगों के घर, दुकानें और छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें बेघर होने और रोज़गार छिनने का डर सता रहा है।
ये भी देखें –
UP Varanasi: कादीपुरी रेलवे क्रॉसिंग पर बना ओवरब्रिज, लोगों को जाम से मिली राहत
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’