बांदा जिले के नरैनी ब्लॉक के लोधौरा गांव में 20 अगस्त को 50 वर्षीय मजदूर चुन्नू की बीसाहिल नाले में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाले पर रपटा नहीं होने के कारण उन्हें तैरकर पार करना पड़ा। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नाले में डूब गए। ग्रामीणों का कहना है कि रपटा नहीं होने की वजह से किसानों और मजदूरों को अक्सर नाला पार करके आना-जाना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। लोधौरा के लेखपाल रमेश चंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और शासन के प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
ये भी देखें –
Varanasi: बिहार से आए मज़दूर की वाराणसी में मौत – प्रशासन खामोश
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’