खबर लहरिया जवानी दीवानी भोजपुरी अभिनेता सुशील सिंह की टॉप-5 फ़िल्में

भोजपुरी अभिनेता सुशील सिंह की टॉप-5 फ़िल्में

सुशील सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के चमकते फ़िल्मी सितारों में से एक हैं। आज मैं अपने शो ‘भोजपुरी पंच तड़का’ में इसी सितारें के बारे में बात करुँगी कि आखिर उनकी वह कौन-सी बेहतरीन फ़िल्में रहीं जिन्होंने सुशील सिंह को सितारों के नामों में शुमार कर दिया।

सुशील सिंह का जन्म 7 सितंबर 1973 को मुम्बई महराष्ट्र में हुआ था। उनकी पहली फिल्म ‘कन्यादान’ साल 2013 में आई थी। इस फिल्म में इन्होंने खलनायक की भूमिका निभाते हुए अभिनेता रवि किशन के साथ काम किया था।

इसके बाद साल 2008 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘निरहुआ रिक्शा वाला’ (अभिनेता दिनेश लाल यादव / निरहुआ), इस फिल्म में सुशील सिंह ने विधायक का किरदार निभाया था जिसके बाद सब उन्हें ‘विधायक’ के नाम से जानने लगें। इसके बाद उनका फ़िल्मी सफ़र ययूंही आगे बढ़ता चला गया। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े फ़िल्मी सितारों के साथ काम किया और अपनी एक्टिंग और मेहनत के ज़रिये फ़िल्मी दुनिया में अपनी एक जगह बना ली।

उन्होंने कई ऐसे किरदार निभाये जिन किरदारों ने दर्शकों के बीच अपनी एक छाप छोड़ दी। चलिए आप जानते हैं, उनकी बेतरीन टॉप-5 फिल्मों के बारे में।

5 – साल 2019 में आईगुंडा’ फिल्म ने सुशील सिंह को पॉपुलर बना दिया। इस फिल्म सिकंदर खान ने प्रोड्यूस और इक़बाल बक्श ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को यूट्यूब पर अभी तक 189,603 (1lakh)लोगों ने देखा है।

https://www.youtube.com/watch?v=UeJSR4Lsj-g

 

4- ‘केहु हमसे जीत ना पाई फिल्म में भी सुशील सिंह बेहतरीन अंदाज़ में नज़र आयें। फिल्म में रवि किशन, रिंकू घोष, मनोज टाइगर आदि अभिनेता शामिल हैं। इस फिल्म को यूट्यूब पर 584,439 (5 lakh)लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

3 – फिल्म ‘ पाकिस्तान से बदला लेने पहुंचे बॉर्डर पे’ में पवन सिंह मुख्य भूमिका में रहें पर सुशील सिंह ने अपने किरदार और अपने अभिनय से दर्शकों के बीच मुख्य किरदार न होते हुए भी अपनी एक जगह बना ली। इस फिल्म को भी 1,744,782 (1million)लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

2 – फिल्म ‘लोहा पहलवान’ सुशील सिंह द्वारा की गयी दमदार फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में उन्होंने पवन सिंह और पायस पंडित के साथ काम किया। इस फिल्म को भी लगभग 16,039,582 (10million)लोग देख चुके हैं।

1 – फिल्म ‘निरहुआ रिक्शा वाला’ वाला में सुशील सिंह ने विधायक का किरदार निभाया है। इस फिल्म को यूट्यूब पर 153,427,920 हजार )व्यूज़ मिले हैं।



'यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke