खबर लहरिया जवानी दीवानी इस गणतंत्र दिवस जाने युवाओं के लिए देश का माहौल | Republic Day

इस गणतंत्र दिवस जाने युवाओं के लिए देश का माहौल | Republic Day

26 जनवरी हमारे देश के लिए बहुत खास दिन है। गणतन्त्र (गण+तंत्र) का अर्थ है, जनता के द्वारा जनता के लिये शासन। हमारे देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागु हुआ था। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया था। इस दिन की सबसे अच्छी बात यह है कि सभी जाति एवं वर्ग के लोग इसको एक साथ मिलकर मनाते हैं। आप सभी को पता होगा कि रिपब्लिक या गणतंत्र का मतलब क्या होता है।

अपने राजनीतिक नेता को चुनने का अधिकार देश में लोगों के ऊपर होता है। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों ने कड़ी मेहनत और संघर्ष के करके ही भारत को पूर्ण स्वराज दिलाया है। उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया है उसका ही नतीजा है कि आज हम अपने देश भारत में आराम से रह रहें है। लेकिन इस समय जो देश में माहौल है वो पूरी तरह देश को दहशत में डाले हुए है | और आगे जा कर  और भी भयानक हालत होने के असार हैं |
छतरपुर और अयोध्या में समाधान दिवस में लोगों ने रखी अपनी मांगे, दिया ज्ञापन
तो इस गणतंत्र दिवस में हमारे रिपोर्टर ने भी युवाओं से बात की जिसके अंत में सिर्फ ये समझ आया के  आज भी देश में लड़कियां सुरक्षित नही है |हर उम्र की लड़कियों के साथ बलात्कार जैसी हिंसाए होती रहती है इस नये क़ानून के लिए भी लोगों ने अलग अलग प्रकार की टिप्पियाएं दी |क्युकी लोग बहुत दहशत में है इतनी हिंसा दंगे पुरे देश में हो रहे हैं

लोग चाहते है किसी भी प्रकार की आवाज़ उठाने क लिए पुरे देश की  युवा पीढ़ी  को इकठ्ठा होना पड़ेगा , क्युकी ये लड़ाई हमारे अस्तिस्त्व की लड़ाई है |

छात्रों ने बताया यदि हम लोग किसी प्रकार का विरोध करते हैं तो राजनितिक पार्टी या प्रसाशन द्वारा दबाव बनाया जाता है