खबर लहरिया क्राइम युवक ने लड़की को कुएं में फेंक कि जान से मारने की कोशिश

युवक ने लड़की को कुएं में फेंक कि जान से मारने की कोशिश

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की को जान से मारने का मामला सामने आया है। लड़की के परिवार वालों का आरोप है कि लड़की और उसकी बहन करीब 9:00 बजे अपने खेत जा रही थी तभी एक लड़के ने उसे बुलाया। जब लड़की ने आने से मना कर दिया तो लड़के ने उसे घसीट कर कुएं में फेंक दिया।

ये भी देखिये :

टीकमगढ़: छेड़छाड़ से तंग आकर नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या करने की कोशिश

लड़की की बहन का कहना है वह अपनी बहन को अपनी तरफ खींच रही थी। वहीं लड़के ने उसकी बहन को जबरदस्ती खींच कर उसे कुएं में फेंक दिया जबकि वह उस लड़के को जानती भी नहीं थी। इसके बाद उसने गाँव वालों को मदद के लिए बुलाया। उसकी बहन कुएं में डूब रही थी तभी लड़का भी कुएं में कूद गया और उसे दबाने लगा। जब गाँव वालों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग निकला। वह आगे कहती है कि गांव वालों की मदद से उसकी बहन को जिला चिकित्सालय लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती किया।

तहसीलदार दिव्यांशी घोष का कहना है कि उन लोगों के बयान ले लिए गए हैं। लड़की अभी खतरे से बाहर है। लड़की का भी बयान ले लिया गया है। जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा और उसे कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी।

ये भी देखिये :

नाबालिक लड़की ने तीन युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)