खबर लहरिया ताजा खबरें आयोध्या : तेज़ी से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार लोगों को मारी टक्कर, एक की मौके पर हुई मौत

आयोध्या : तेज़ी से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार लोगों को मारी टक्कर, एक की मौके पर हुई मौत

The fast approaching tractor hit the bike riders

जिला आयोध्या में आज 8 फरवरी 2021 को ट्रैक्टर से हुई टक्कर के बाद बाइक से रहे तीन लोगों में से एक की मौके पर मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार, घटना थाना बीकापुर के पोरामा चौराहा के पास के प्रयागराज हाइवे की है। हाइवे से ट्रैक्टर बहुत तेज़ी रहा था और रफ्तार अनियंत्रित होने की वजह से उसने सामने से रही बाइक को टक्कर मारी। बाइक पर पति और पत्नी और उसका छोटासा बच्चा था। घटना में मंगारी का रहने वाला 30 साल का मनोज और उसका बच्चा बच गया। लेकिन टक्कर लगने के बाद पत्नी रामपति सीधे ट्रैक्टर के नीचे गयी, जिसकी वजह से उसने वहीं अपना दम तोड़ दिया। मनोज और उसके बच्चे को हलकीफुलकी चोट आई। जिसके बाद उन्हें सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक इलाज के लिए लेकर जाया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, पतिपत्नी अपने बच्चे का डायरिया का इलाज करवाकर घर की तरफ लौट रहे थे। ट्रैक्टर का नंबर UP42BT1934 है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। महिला के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा गया। साथ ही पुलिस द्वारा महिला के पति से लिखित प्रार्थना पात्र लिखवाया गया। एएसआई वीर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक घटना के बाद से मौके से फरार है। उनके द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

The fast approaching tractor hit the bike riders

हाइवे पर होने वाली यह कोई पहली या आखिरी घटना नहीं है। इससे पहले भी हाइवे पर बहुत सी घटनाएं हुई हैं और आगे भी होने की आशंका है। आमतौर पर ट्रैक्टर चालकों द्वारा हाइवे पर तेज़ रफ्तार में ही गाड़ी चलाई जाती है। जिसकी वजह से अब यह घटनाएं आम सी हो गयी हैं। तो सवाल यह है कि जब हाइवे पर आये दिन घटनाएं होती रहती हैं तो उसके समाधान के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठाये जाते ?

इस खबर को खबर लखरिया के लिए कुमकम यादव द्वारा रिपोर्ट किया गया है।

द्वारा लिखितसंध्या