खबर लहरिया जासूस या जर्नलिस्ट बढ़ते अपराधों पर क्यों चुप है प्रशासन? देखिए जासूस या जर्नलिस्ट में

बढ़ते अपराधों पर क्यों चुप है प्रशासन? देखिए जासूस या जर्नलिस्ट में

बढ़ते अपराधों पर क्यों चुप है प्रशासन? : हम हर समय महिलाओं पर उंगली उठाते है, क्योंकि हम मान लेते है कि वह कुछ ना कुछ गलत कदम उठाती है, पर उस गलत कदम उठाने के पीछे का कारण क्या है। उसके पीछे हाथ किसका है यह हम बिल्कुल भी नहीं सोचते हैं हमने जो देखा जो सुना वही मान लेते हैं पर कई बारी आंखों देखा हाल और कानों सुनी बात भी गलत हो जाती हैं

तो ऐसा ही केस लेकर आई हूं मैं आपके साथ देखने के लिए बने रहिये, मेरे साथ जासूस या जर्नलिस्ट पर मामला ललितपुर जिले के उल्दना गांव का है यहां पर 21 अक्टूबर को एक कुए पर 5 लोगों की लाश मिले थे। यह जानकारी तब पता चले जब कुआं मालिक खेत पर जुताई करने के लिए गया कुएं में लाश देखकर उसके होश उड़ गए, किसी तरह सूचना गांव और पुलिस और प्रशासन तक पहुँची। देखते ही देखते कुआँ पर लोगो की भीड़ लग गयी।

पुलिस मौके पर पहुँची लाशों को बाहर निकाला और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस केस में सबसे बड़ी बात तो यह चौकाने वाली थी कि जो 5 लाशें थी वह एक ही घर और एक ही परिवार की थी। मतलब माँ दो बेटियां और दो बेटे थे। महिला की उम्र 27 साल और बच्चे 8 साल से कम के थे, अब आपको क्या लगता है कि क्या महिला ने सच मे बच्चों के साथ आत्महत्या की है या उसके साथ बच्चों की हत्या की गई है। खैर कोई नही जो भी है आप हमें कॉमेंट बॉक्स पर बता सकते, वैसे भी ये पुलिस केस है, पुलिस के जांच के बाद ही पता चलेगा की मामला क्या है।

आइये हम आपको पूरे केस की जानकारी देते है, की यह केस कैसे हुआ है। मामला ये है कि मृतक महिला विमला दो दिन पहले अपने मायके पति के साथ गयी थी, खेत मे बीज बोने के लिए रुपये लेने के लिए। विमला का पति मयको वालो से दस हजार रुपये मांग रहा था। पर विमला में मना कर दिया, क्योंकि विमला का पति राजेश शराब पीता था। इसलिए मायको वालो ने 5 हजार रुपये दिए। दोनों लोग वापस घर आ गए। मायके वालों ने आरोप लगाया कि वापसी में दोनों के बीच विवाद हुआ होगा। दोनों के बीच कुछ न कुछ तो हुआ होगा।बढते हत्या और मारपीट जैसे क्राइम से कैसे उभरेगा बुंदेलखंड

और हमारी लड़की ने आत्महत्या नही की बल्की उसकी हत्या की गई है। जब हम गए थे तब पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँच गया था , लाश भी बाहर निकाल ली थी। जब कि मृतक महिला विमला के पति राजेश का कहना है कि वह शराब नही पिता है। उसके इस घटना के बारे में कोई नही थी। वह महरौनी गया हुआ था। खेत की बुआई के लिए खाद लेने। इस घटना की सूचना लोगो ने फोन के जरिये की थी। चलो हम मान लेते हैं कि महिला ने खुद से आत्महत्या की है, पर आत्महत्या का कारण क्या है, भला कौन ब्यक्ति अपनी जान या अपने बच्चों की जान इतनी आसानी से ले सकता है।

क्या अपनी जान देना इतना आसान काम है। इस मामले को लेकर जब हमने पुलिस से बात की तो उसने कोई ठोस जवाब देही नही दी। अपना पल्ला झाड़ते हुए सीधे के कह दिया कि मौत पानी मे डूबने से हुई है। पर वह पानी पर कैसे गिरी इसकी जांच चल रही है। सवाल ये उठ रहा है कि पुलिस की जांच कब तक चलेगी। आखिर विमला और उसके बच्चे पानी पर कैसे गिरे, क्या सच मे आत्महत्या है या हत्या। अगर आत्महत्या है तो कारण क्या है। समूह हत्या या आत्महत्या केस में पुलिस की जांच कब तक चलेगी। आखिर पुलिस प्रशासन  क्यों गोलमाल जवाब दे रहा  है। पुलिस के पास इनके कोई जवाब नही अगर आपके पास है तो जरूर बताएं। अभी के लिए इतनी ही, अगले एपिसोड में फिर मिलेंगे नए कहानी के साथ,देखते रहिये जासूस या जर्नालिस्ट