खबर लहरिया Blog जब प्यार का इज़हार किया तो आत्महत्या कैसे? देखिए जासूस य जर्नलिस्ट

जब प्यार का इज़हार किया तो आत्महत्या कैसे? देखिए जासूस य जर्नलिस्ट

आज हम ऐसे केस के बारे में बात करेंगे कैसे एक हत्या या आत्महत्या केस प्रेम प्रसंग में बदल दी जाती है। जब भी कोई एक लड़का और लड़की मर जाते है। तो ऐसा की केस मैं आपको बताने वाली हूं, पूरी स्टोरी देखने और सुनने के लिए बने रहिये मेरे साथ जासूस या जर्नालिस्ट पर। दोस्तो बुंदेलखंड बहुत ही पिछड़ा इलाका माना जाता है, पर इस एरिया में भी क्राइम हद से ज्यादा हो रहे है। अगर आप प्रेम प्रसंग और खुद की हत्याकी बात करे तो सबसे ज्यादा केस आपको मिलेंगे।

मामला बाँदा जिले के जौहरपुर के डेरा कैथीपुरवा में 16 दिसम्बर 2019 को एक पेड़ पर एक लड़का और एक लड़की की लाश फाँसी पर लटकी हुई थी। इसकी सूचना आसपास के लोगो के जरिये पुलिस को मिली, पुलिस मौके पर पहुँची दोनों शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, और जांच करने की बात कहने लगी। यह मामला प्रेम प्रसंग और हत्या का विषय बना हुआ था।

इस मामले को लेकर पुलिस से बात की तो भौचक रहने वाले जवाब मिले, बाँदा अपर एसपी लाल भरत कुमार पाल का कहना है कि लड़का और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दुपट्टे से एक ही पेड़ पर दोनों ने फांसी लगाई है, और उनके हिसाब से यह खुद की हत्या  का केस है। जब हम इस केस में मौके पर मुआयना करने पहुँचे और वहां का नजारा देखा लोगो से गोपनीय तरीके से बात की तो चौकाने वाले जवाब मिल रहे थे, जैसे जिस पेड़ पर लास लटकी हुई मिली थी वह झाड़ियों के बीच मे था, मतलब कोई जल्दी चढ़ नही सकता था, दूसरी डाल भी बहुत पतली थी, अगर दो लास एक साथ लटकती तो टूट सकती थी, और एक ही दुपट्टे पर दो लास का लटकाना शक का सवाल खड़ा करता है। लोग भी गुपचुप बात कर रहे थे, क्योंकि जो लास लटकी हुई थी तो दोनों बहुत ही करीब थे, लड़की की लाश लड़के के शरीर से चिपकी हुई थी, और सर कंधे पर रखा हुआ था।

जिससे लोग खुद की हत्या  कम और हत्या की बात कर रहे थे। मृतक लड़की मीना की बहन ने इस मामले पर बिना कैमरा बात की, बताया कि 15 दिसम्बर की रात को उसके मम्मी पापा रिस्तेदारी में गए हुए थे, घर मे दोनों बहन अकेली थी, रात को विनोद नाम का लड़का उसके घर आया और लड़की को जगाता है, जिसमे दोनों बहन जाग जाती है, और छोटी बहन मम्मी पापा से यह बात बताने की बात करती है, मीना और विनोद घर से रात को चले जाते हैं। मीना कि बहन यह बात किसी को नही बताती है। जब कि विनोद का घर भी पड़ोस में ही है, और उसके परिवार वाले घर मे थे। सुबह 11 बजे विनोद का पिता मीना के घर पूछने जाता है, तभी मीना की बहन यह बात बताती है।

गाँव के लोगो ने बताया कि शाम 5 बजे खेत गए हुए थे, तभी पेड़ पर लास लटकी हुई मिली तो घर आकर बताया, पुलिस को सूचना दी। विनोद की माँ ने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था, हम लोग शादी करने को तैयार थे, पर लड़की का पिता नही कर रहा था। इसलिए शायद यह कदम उठाया है दोनों ने, क्योंकि कुछ दिन पहले लड़की ने हमसे खुद कहा था कि विनोद की शादी कही मत करना, हमारे साथ होगी, प्रेम प्रसंग वाली बात गाँव वाले भी बोल रहे थे, पर यह कदम उठा लेंगे किसी को यक़ीन नही हो रहा था। लोगो ने बिना नाम पहचान बताये बताया कि लड़की के पिता से लड़की और लड़के को मारकर नदी में फेकने की बात कही थी। क्योंकि वह पड़ोस में लड़की की शादी नही करना चाहता था, और लड़का लड़की मान नही रहे थे। सवाल यह उठ रहा है की पुलिस ने बिना जांच के ही आत्महत्या केस बना दिया। चलो हम मान लेते है कि प्रेम प्रसंग चल रहा था तो जरूरी तो नही की आत्महत्या ही कि जाए, हत्या भी तो की सकती है। अगर आत्महत्या भी की गई है तो तो क्यों? उसके पीछे उकसाने वाले कौन है?क्या किसान की किस्मत में आत्महत्या ही लिखी है?

विनोद का पिता मीना के घर क्यों आया, पूछने क्या उसको गायब होने की बात पहले से पता थी? जब दोनों एक ही जाति के थे तो परिवार वाले शादी करने से इनकार क्यों कर रही थी? इसके पीछे कही कोई दूसरा राज तो नही है? जब लड़की खुद लड़के घर मे शादी के लिए बोल सकती है, और हमें हर तरह का अधिकार मिला है तो लोग आत्महत्या क्यों करना चाहेंगे, हमारे तो ये सवाल है, पुलिस की जांच में क्या पाया जाता है, आगे देखते है। क्या पुलिस इन सारे सवालों के साथ जांच करेगी या प्रेम प्रसंग और आत्महत्या का केस बनाकर फाइल दबा देगी, यह पुलिस के कार्य शैली के लिए बड़ा सवाल है। क्या इन सारे सवालों के साथ अगर पुलिस ने जांच की तो हो सकता है कि केस का राज खुले। तो दोस्तो ये थी आज की हमारी जाजूसी भरी कहानी, अगले एपिसोड में फिर मिलते है नए कहानी के साथ, इस केस को लेकर अगर आपके कुछ सवाल है तो आप हमें कॉमेंट करके जरूर बताए, अगर वीडियो अच्छा लगे तो लाइक और शेयर करना न भूले, नमस्कार