खबर लहरिया Hindi चोलापुर में तनाव! अंबेडकर का झंडा जलाने पर लोगों का गुस्सा, सड़क जाम

चोलापुर में तनाव! अंबेडकर का झंडा जलाने पर लोगों का गुस्सा, सड़क जाम

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब लोगों ने आरोप लगाया कि 14 अप्रैल, अंबेडकर जयंती के दिन बाबा बटुक भैरव धाम गेट पर लगाया गया डॉ. भीमराव अंबेडकर का झंडा किसी ने उतारकर जला दिया। इस घटना से नाराज़ लोगों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर चोलापुर और सिंधोरा थाना पुलिस के साथ एसीपी फोर्स पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया गया।

ये भी देखें –

UP, Banda: जमीनी विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का आरोप

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke