भारत बनाम अन्तर्राष्ट्रीय टीमों के साथ होने वाले क्रिकेट मैचों की घोषणा हो चुकी है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया (सीनियर पुरुष) के 2026-27 के घरेलू अंतरराष्ट्रीय सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन मैचों में वेस्ट इंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के साथ भारतीय टीम का मुकाबला होगा। इस सीज़न की शुरुआत वेस्ट इंडीज़ के भारत दौरे से होगी, जो 27 सितंबर, 2026 से शुरू होगा।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए मैचों का दौर थमता नहीं है। अभी फ़िलहाल भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल 2026 के मैचों में व्यस्त है। यह मैच 31 मई तक खेले जायेंगे। इसके बाद फिर भारतीय खिलाड़ियों का मैच वेस्ट इंडीज, श्रीलंका, जिम्बावे और ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा।
ये भी देखें – IPL 2026: TATA इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का पूरा शेड्यूल (schedule), जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत बनाम वेस्ट इंडीज ODI और T20I सीरीज शेड्यूल (schedule)
भारत के साथ वेस्ट इंडीज का मैच होगा। इस सीरीज में 3 वनडे (ODI) और 5 टी20 (T20I) मैच शामिल हैं। यह सीरीज 27 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। वनडे मैच तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे, जबकि टी20 मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे। आप इन मैचों की जानकारी बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bcci.tv/articles/2026/news/55556333/fixtures-unveiled-for-team-india-s-international-home-season-2026-27 पर जाकर देख सकते हैं।
भारत बनाम श्रीलंका ODI और T20I सीरीज मैच शेड्यूल (schedule)
इसके बाद भारत मुकाबला श्रीलंका की टीम से होगा। यह मैच दिसंबर 2026 से शुरू होंगे, जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जायेंगे। वनडे मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेले जाएंगे, जबकि टी20 मैच राजकोट, कटक और पुणे में आयोजित होंगे।
भारत बनाम जिम्बावे ODI और T20I सीरीज शेड्यूल (schedule)
भारत बनाम जिम्बावे (INDIA Vs ZIMBABWE) के बीच सीरीज की शुरुआत अगले साल 3 जनवरी से होगी। इसमें तीन वनडे मैच खेले जायेंगे। यह मैच कोलकता, हैदराबाद और मुंबई में होंगे।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (INDIA Vs AUSTRALIA) टेस्ट (Test) सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। यह मैच 21 जनवरी 2027 से लेकर 27 फरवरी तक खेले जायेंगे।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’




