खबर लहरिया जिला “डॉ. ताराचंद ‘तन्हा’ – हास्य और व्यंग्य कवि | राष्ट्रीय कवि | ब्रांड एम्बेसडर”

“डॉ. ताराचंद ‘तन्हा’ – हास्य और व्यंग्य कवि | राष्ट्रीय कवि | ब्रांड एम्बेसडर”

जिला अयोध्या के निवासी ताराचंद तन्हा अब राष्ट्रीय कवि बन चुके हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर चुना है, और इसके अलावा जून महीने में वे नेपाल में भी सम्मानित किए जाएंगे। ताराचंद तन्हा एक हास्य और व्यंग्य कवि हैं, और उनकी कविताएं सुनने से आप भी हँसी में लोटपोट हो जाएंगे। हम आपको आज उनसे मिलवा रहे हैं।

अयोध्या में ताराचंद तन्हा ने मंच पर कई कविताएं प्रस्तुत की हैं, इसके अलावा 2006 में सोनी टीवी और सोनी सब टीवी पर उन्होंने अपने कविताओं का प्रदर्शन किया है। इनका शो “वाह भाई वाह” मारो टीवी पर 2022 में शुरू हुआ था, जिसमें वे अपना जलवा बिखेर रहे हैं। ताराचंद तन्हा कविता लिखने के साथ-साथ एक सरकारी शिक्षक भी हैं और फ्री टाइम में मूवी राइटर और गीतकार के रूप में भी कार्य करते हैं।

ये भी देखें – एक ही घर में हुई दो घटनाएं, नहीं हुआ खुलासा

आज उनकी गिनती शीर्ष कवियों में होती है।

“वाह वाह” मेगा विनर-2006: सोनी सब टीवी मुंबई पर आयोजित इस पुरस्कार में वे विजेता रहे।

“कविता के छुपे रुस्तम” सम्मान: 2013 में सोनी सब टीवी मुंबई द्वारा आयोजित इस सम्मान के अंतर्गत “वाह वाह क्या बात है” प्रोग्राम में उन्हें सम्मानित किया गया।

“वाह भाई वाह” काव्य पाठ: 2022 में शेमारू टीवी मुंबई द्वारा आयोजित इस काव्य पाठ कार्यक्रम में ताराचंद तन्हा शामिल हुए।

ये भी देखें – गांव की खासियत : शादी से पहले नाचते-गाते गेहूं धोने जाती महिलाएं

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke