खबर लहरिया Blog Tamil Nadu: सरकारी स्कूल के खाने में मिली छिपकली, 44 बच्चों को ले जाया गया अस्पताल 

Tamil Nadu: सरकारी स्कूल के खाने में मिली छिपकली, 44 बच्चों को ले जाया गया अस्पताल 

 

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक सरकारी स्कूल के मिड डे मिल में परोसे गए दोपहर के खाने में छिपकली मिलने के बाद करीब 44 बच्चों को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खाना खाने के बाद कई बच्चों को उल्टी और घबराहट जैसी परेशानी होने लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 

फोटो साभार: ETV Bharat

यह घटना कोयंबटूर नगर निगम के पश्चिमी क्षेत्र के एक मिडिल स्कूल की है। उस समय कक्षा 4, 5 और 6 के बच्चे मिड डे मिल खा रहे थे। इसी दौरान एक छात्रा को अपनी प्लेट में परोसे गए खाने में मरी हुई छिपकली दिखाई दी। बच्चों ने तुरंत इसकी जानकारी अपनी स्कूल स्टाफ को दी। इसके तुरंत बाद बाकी बच्चों से खाना वापस ले लिया गया लेकिन तब तक कई बच्चे खाना खा चुके थे जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी। कुल 44 छात्र प्रभावित हुए जिनमें 31 लड़के और 13 लड़कियां शामिल हैं। 

जो बच्चे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए कोयंबटूर शहर के महापौर के रंगनायकी रामचंद्रन और नगर आयुक्त एम शिवगुरु प्रभाकरन ने मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने बच्चों से मुलाकात की और अस्पताल में डॉक्टरों से बात करके उन्हें दिए जा रहे उपचार की समीक्षा की।

इस घटना के बाद वहां के कुछ राजनीतिक नेताओं द्वारा कड़ी प्रतिक्रिया की गई। भाजपा नेता इस घटना को ‘चौकने और दिल दहला देने वाला बताया’ 

इंडिया टुडे के खबर के अनुसार भाजपा नेता विनोद पी सेल्वम ने स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की और तत्काल निरीक्षण की मांग की।उन्होंने कहा”मैं इस सरकार की कड़ी निंदा करता हूं, जो उस मंत्री की समस्या का समाधान करने में असमर्थ है जो छात्रों को सड़े हुए अंडे दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर वैज्ञानिक स्पष्टीकरण देता है कि ‘अंडे में स्याही रिस गई है’, या उन अधिकारियों की जो बच्चों के भोजन में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।”सेल्वम ने आगे कहा कि सरकार को “सभी स्कूलों में छात्रों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का तुरंत निरीक्षण शुरू करना चाहिए”।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *