आईसीसी टी20 विश्व कप अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है। सुपर-8 दौर के मुकाबले समाप्त होने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के नाम अब पूरे हो गए हैं। सेमीफाइनल में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, नूज़ीलैण्ड और भारत ने अपनी जगह पक्की कर ली है। 1 मार्च 2026 को भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया।
इस विश्व कप में भारत ने ग्रुप A में होने वाले सभी 4 मैच जीते। इसके बाद सेमीफाइनल की दौड़ के लिए सुपर 8 में जगह बनाई। सुपर 8 में भारत ने 2 मैच खेले लेकिन एक मैच हार गई जिसकी वजह से सेमीफाइनल में जगह बनाना मुश्किल हो गया था। लेकिन अब भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर विश्व कप में छठी बार सेमीफाइनल में प्रेवश किया है।
भारत बनाम वेस्टइंडीज (India vs West Indies) मुकाबला
भारत के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए यह अहम मुकाबला था। यह मैच कल 1 मार्च को कोलकाता में खेला गया था। भारतीय टीम इस मैच में काफी दबाव में दिखी इसके बाजवूद उन्होंने जीत हासिल की। वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 196 बनाने थे लेकिन जीत की और रफ़्तार दिखी। शुरुआत में लग रहा था भारत का यह मैच जीतना मुश्किल होगा, लेकिन भारतीय टीम की ओर से आए संजू सैमसन ने मैदान पर बने रहते हुए भारत को जीत की ओर ले गए। संजू सैमसन ने इस मैच में और इस विश्व कप टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 50 गेंदों में 97 रन बनाए और नाबाद (नॉट ऑउट) रहे। इस मैच में अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच दिया गया।
भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच (India vs Zimbabwe)
26 फरवरी को भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने एक और रिकॉर्ड बना डाला। भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में भारत ने 4 विकेट खोकर 256 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम की तरफ से उतरे सभी बल्लेबाजों ने कम गेंदों में ज्यादा रन बनाए। पुरुषों के टी20 विश्व कप में 256/4 भारत का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर है। इससे पहले भारत का सर्वोच्च स्कोर 2007 के टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया गया 218/4 था।
256 का यह स्कोर टी20 विश्व कप इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। इस सूची में सबसे ऊपर श्रीलंका टीम का नाम है, जिसने 2007 में केन्या national खिलाफ 260/6 रन बनाए थे।
सेमीफाइनल में जगह, भारत के बेहतरीन प्रदर्शन पर निर्भर
इस जीत के साथ विश्व कप में भारत सेमीफाइनल में जगह बना सकता है, लेकिन इसमें भी भारत को कड़ी मेहनत करनी होगी। अब तक भारत ने सभी मैच जीते, लेकिन 1 हार में साउथ अफ्रीका ने भारत को 72 रनों के बड़े अंतर से हराया था जिसकी वजह से भारत का नेट रन रेट काफी कम हो गया है। अब भारत को 1 मार्च को होने वाले भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में यह मैच जीतना ही नहीं बल्कि अच्छे रनों से जीतना होगा, तभी वह सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी। वेस्ट इंडीज की टीम ने इससे पहले जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया था जिससे वह अंक तालिका में सबसे ऊपर आ गया है। भारत के लिए इस टीम का मुकाबला करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
ICC टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल (semi-finals) में पहुंचने वाली टीम
सेमीफाइनल में पहुँचने वाली टीम इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, नूज़ीलैण्ड और भारत है।
ICC टी20 विश्व कप सेमीफाइनल (semi-finals) मैच कब और कहाँ होंगे?
सेमीफाइनल का पहला मैच नूज़ीलैण्ड और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मार्च को होगा। यह मैच कोलकाता के एडेन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जायेगा। वहीं सेमीफाइनल का दूसरा मैच 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा। चारों में दो जीतने वाली टीम को फाइनल में जगह मिलेगी। विश्व कप का फ़ाइनल मैच 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जायेगा।
आप इस मैच को लाइव जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’



