खबर लहरिया Blog Subhash Chandra Bose Jayanti 2024: सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती 

Subhash Chandra Bose Jayanti 2024: सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती 

‘जय हिंद’, ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’, ‘चलो दिल्ली’ जैसे नारे आज भी लोगों को याद है जो सुभाष चंद्र बोस ने कहे थे।

subhash-chandra-bose-127th-birth-anniversary

                                                             सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर ( तस्वीर – सोशल मीडिया)

“तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा”

सुभाष चंद्र बोस: आज 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। नेताजी सुभास चंद्र बोस भारत के महान क्रन्तिकारी थे। उन्होंने भारत की आजादी के लिए कई आंदोलनों में भाग लिया और साथ ही आजाद हिन्द फौज की स्थापना की। 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में ओडिशा के कटक में बंगाली परिवार में हुआ था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ही 1943 में भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने के लिए आजाद हिंद फौज का नेतृत्व किया था। उनका निधन 18 अगस्त, 1945 ताइवान में हुआ था।

‘जय हिंद’, ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’, ‘चलो दिल्ली’ जैसे नारे आज भी लोगों को याद है जो नेताजी ने कहे थे।

पीएम मोदी ने भी X पर ट्वीट कर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर लिखा। कहा, “पराक्रम दिवस ( नेताजी की जयंती ) पर भारत के लोगों को शुभकामनाएं। आज उनकी जयंती पर हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और साहस का सम्मान करते हैं। हमारे देश की आजादी के प्रति उनका अटूट समर्पण प्रेरणा देता रहता है।”

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke