खबर लहरिया Blog Strait of Hormuz: भारत के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता खुला, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा

Strait of Hormuz: भारत के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता खुला, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा

 

अमेरिका-इजराइल और ईरान (US-Israel War) के बीच चल रहे युद्ध के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य / Strait of Hormuz (समुद्री रास्ता) से अन्य देशों में जाने वाले जहाजों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई थी। अब ऐसे में भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारत को इस रास्ते से वाणिज्यिक परिवहन (व्यापार करने के लिए वाहन) के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का उपयोग करने की अनुमति मिल गई है। जिन देशों को अनुमति दी गई हैं उनमें चीन , रूस, पाकिस्तान और इराक का नाम भी शामिल है।

होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) (फोटो साभार: विकिपीडिया)

कई देशों ने ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य / Strait of Hormuz बंद न करने की अपील की थी

कई दिनों से कई देशों ने इस समुद्री रास्ते को खोलने और सुरक्षित रखने की मांग की थी। इसमें अमेरिका, ब्रिटेन (UK), फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे देश शामिल थे। इसके अलावा, बाद में ब्रिटेन और फ्रांस ने मिलकर करीब 30 देशों के साथ बैठक कर इस जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास शुरू करने की बात कही थी। ईरान पर अमेरिका इजराइल द्वारा लगातार हमले की वजह से ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य / Strait of Hormuz को बंद करने की चेतवानी दी थी।

होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) (फोटो साभार: एएनआई)

दोस्ती के नाते भारत के लिए खोला रास्ता

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने आज 26 मार्च को X पर पोस्ट कर कहा, “हमने चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान सहित मित्र देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी।”

कई जहाज मालिकों, या इन जहाजों के मालिकों वाले देशों ने हमसे संपर्क किया है और जलडमरूमध्य से उनके सुरक्षित मार्ग को सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। इनमें से कुछ देशों के लिए जिन्हें हम मित्र मानते हैं, हमारी सशस्त्र सेनाओं ने उन्हें सुरक्षित मार्ग प्रदान किया है।”

उन्होंने आगे कहा , “आपने खबरों में देखा होगा चीन , रूस, पाकिस्तान, इराक और भारत। कुछ रात पहले इनके दो जहाज यहाँ से गुजरे थे, और कुछ अन्य देश, और यहाँ तक कि बांग्लादेश भी, मेरा मानना ​​है। ये वे देश हैं जिन्होंने हमसे बात की और हमारे साथ समन्वय किया, और यह युद्ध के बाद भी भविष्य में जारी रहेगा।”

होर्मुज जलडमरूमध्य / Strait of Hormuz बंद होने का भारत पर असर

होर्मुज जलडमरूमध्य (समुद्री रास्ता) से भारत में एक बड़ा हिस्सा कच्चा तेल जहाज द्वारा भारत लाया जाता है। यदि इस रास्ते को बंद किया जाता भारत के लिए मुश्किलें और बढ़ जाती। जैसे पेट्रोल-डीजल, ट्रांसपोर्ट, खाना, बिजली, एलपीजी और सीएनजी की कीमतें तेजी से बढ़ जाएँगी। इसी वजह से पश्चिमी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में एलपीजी गैस और पेट्रोल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *