खबर लहरिया जिला अयोध्या : नीलकंठ पार्क में लगा स्टार डीके जादूगर का शो

अयोध्या : नीलकंठ पार्क में लगा स्टार डीके जादूगर का शो

अयोध्या जिले में 3 नवंबर से 20 नवंबर तक डीके जादूगर का कार शो लगा हुआ है। यह शो नाका बाईपास, नीलकंठ पार्क में लगा हुआ है जहां अयोध्यावासी अपने परिवार के साथ अद्भुत जादू की कला का नज़ारा देखने जा सकते हैं। शो का समय दोपहर 12:30 से रात 8:30 बजे का है। दिन में तीन शो होते हैं। लोग इस बीच पहुंच जादू के शो का मज़ा उठा सकते हैं।

ये भी देखें – झांसी : थियेटर एक्टर ज़ैद अली की कहानी खुद उनकी ज़ुबानी

जादूगर के पास दिखाने को कई करतब है। जैसे- कागज़ से कबूतर बनाना, लड़की के गले में चाकू घुसाना, हवा में छड़ी उड़ा देना आदि जो दर्शकों का मन मोह ले रहा है। कोरोना काल के बाद यह पहला शो है जो अयोध्या जिले में हो रहा है। आस-पास के ही नहीं बल्कि दूर-दूर से भी लोग इस जादू के शो को देखने के लिए आ रहे हैं। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

जादूगर बंटी ने खबर लहरिया को बताया, वह पंजाब के रहने वाले हैं। वह भारत में कोने-कोने में जाते हैं और अपना शो करते हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय शो भी करते हैं। उन्हें पहली बार अयोध्या में अपनी कला दिखाने का मौका मिला है जिससे वह बहुत खुश हैं। हाँ, शुरूआती दो-तीन दिनों में पब्लिक कम होने की वजह से निराशा ज़रूर से हुई थी लेकिन अब जैसे ही लोगों को जानकारी हो रही है, लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह देख उन्हें भी काफी अच्छा लग रहा है। जनता अपना कीमती समय निकालकर उनका शो देखने के लिए आ रही है। उन्हें यहां लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। हर रोज़ एक शो में लगभग ढाई-तीन सौ लोग देखने वाले होते हैं जिसकी उन्हें खुशी है।

ये भी देखें – बच्चा पैदा करने के बाद महिलाएं कैसे बन जाती हैं अशुभ? बोलेंगे बुलवाएंगे शो

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke