छत्तीसगढ़ के सोनाखान क्षेत्र में जल, जंगल और जमीन को लेकर बड़ा संघर्ष चल रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि लगभग 30 हजार लोग अपनी जमीन और वन अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन कर रहे हैं। दूसरी ओर, इलाके में सोने के खनिज भंडार होने की बात कही जा रही है।
वन अधिकार समिति के प्रतिनिधियों का कहना है कि वे अपने क्षेत्र में खनन कंपनी को नहीं चाहते और ग्राम सभाओं के अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।