आप ने एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) का नाम तो सुना ही होगा, वही बैंक जिसमें आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) का खाता होता है यानी अकाउंट होता है। इसके माध्यम से देश के करोड़ों लोग अपना पैसा जमा करते हैं, सैलरी लेते हैं और रोजमर्रा के बैंकिंग काम करते हैं।
अब यही एसबीआई सिर्फ बैंकिंग ही नहीं, बल्कि छात्रों की पढ़ाई में भी मदद कर रहा है। एसबीआई फाउंडेशन ने ‘एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा छात्रवृत्ति 2026’ शुरू की है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 15,000 से लेकर 15 लाख रुपए तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी, ताकि पैसों की कमी वजह से उनकी पढ़ाई पर कोई असर न पड़े।
अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं, तो एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा छात्रवृत्ति 2026 आप के लिए है। यह छात्रवृत्ति एसबीआई फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई है। छात्रवृत्ति की राशि आपके कोर्स और श्रेणी के अनुसार तय होगी। तो चलिए इसके बारे में और डिटेल से जानते हैं।
एसबीआई आशा छात्रवृत्ति (SBI Asha Scholarship 2026) किन छात्रों के लिए
यह छात्रवृत्ति अलग-अलग स्तर पर पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए है। इसके तहत कक्षा 9 से 12 तक के स्कूली छात्र, देश के एनआईआरएफ की टॉप 300 या एनएएसी A-ग्रेड वाले कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में स्नातक (यूजी) व स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई कर रहे छात्र, एमबीबीएस के छात्र, आईआईटी और आईआईएम में पढ़ रहे छात्र तथा क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग की टॉप 200 विदेशी यूनिवर्सिटी में मास्टर्स कर रहे भारतीय छात्र आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि एनआईआरएफ (NIRF) का पूरा नाम नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (National Institutional Ranking Framework) है। यह भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा तैयार की जाने वाली रैंकिंग है, जिसमें देश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों का प्रदर्शन शिक्षा की गुणवत्ता, शोध, प्लेसमेंट और अन्य मानकों के आधार पर आंका जाता है।
एसबीआई आशा छात्रवृत्ति (SBI Asha Scholarship 2026 में कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति?
जैसा कि ऊपर बताया गया था छात्रों को उनके कोर्स और श्रेणी के अनुसार राशि दी जाएगी। जैसे कक्षा 9 से 12 के स्कूली छात्रों को 15,000 की स्कॉलरशिप मिलेगी।
- अंडरग्रेजुएट (UG) छात्रों को 75,000 रुपए की स्कॉलरशिप मिलेगी।
- पोस्टग्रेजुएट (PG) छात्रों को 1,50,000 रुपए की स्कॉलरशिप मिलेगी।
- मेडिकल (MBBS) छात्रों को 2,00,000 रुपए की स्कॉलरशिप मिलेगी।
- IIT के छात्रों को 2,00,000 रुपए की स्कॉलरशिप मिलेगी।
- IIM के छात्रों को 5,00,000 रुपए की स्कॉलरशिप मिलेगी।
- विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों को 15,00,000 (15 लाख रुपये) की स्कॉलरशिप मिलेगी।
- यह स्कॉलरशिप PG या टॉप 200 QS रैंकिंग वाली विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले योग्य भारतीय छात्रों के लिए है।
आपको बता दें कि QS रैंकिंग दुनिया की यूनिवर्सिटीज़ की एक अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग है। QS यानी “क्वाक्वेरेली साइमंड्स”
“टॉप 200 QS” का मतलब है कि जिस यूनिवर्सिटी में छात्र पढ़ाई कर रहा है, वह QS World University Rankings में दुनिया की टॉप 200 यूनिवर्सिटीज़ में शामिल होनी चाहिए।
एसबीआई आशा छात्रवृत्ति (SBI Asha Scholarship 2026) के लिए कैसे करें आवेदन
फ़िलहाल एसबीआई आशा छात्रवृत्ति के लिए 22 जुलाई 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं और इसकी आखिरी तारीख 4 सितंबर 2026 तक है। तो चलिए जानते हैं यह छात्रवृति पाने के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं?
सबसे पहले आधिकारिक छात्रवृत्ति पोर्टल www.sbiashascholarship.co.in पर जाएं। इसके बाद सबसे ऊपर लिखे हुए apply now पर क्लिक करें।
-
नया पंजीकरण (Register) करें और अपना मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी दर्ज करें।
- ओटीपी के जरिए अकाउंट वेरिफाई करें।
- अपनी छात्रवृत्ति श्रेणी (जैसे स्कूल, ग्रेजुएशन, एमबीबीएस, आईआईटी, आईआईएम आदि) चुनें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। इनमें आमतौर पर आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा की अंकतालिका, वर्तमान प्रवेश/बोनाफाइड प्रमाण पत्र (एक आधिकारिक प्रमाण पत्र है जो यह साबित करता है कि कोई व्यक्ति किसी विशेष स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय या कंपनी का वास्तविक छात्र या कर्मचारी है।), बैंक खाते की जानकारी और पासपोर्ट आकार की फोटो शामिल हो सकती है।
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म जमा (Submit) पर क्लिक करें।
- आवेदन जमा होने के बाद उसकी रसीद या आवेदन संख्या संभाल कर रखें, “ताकि बाद में पता कर सकें कि आवेदन का क्या हुआ।”
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
