खबर लहरिया जिला समस्तीपुर : टेक्नोलॉजी ने किया व्यापार चौपट

समस्तीपुर : टेक्नोलॉजी ने किया व्यापार चौपट

टेक्नोलॉजी की मदद से चीज़ें जल्दी और कम समय में बन जाती है। ऐसे में जो लोग हाथ से बनाये सामान का व्यापार करते हुए लोगों का बिज़नेस घाटे में जा रहा है। बिहार के जिला समस्तीपुर के गांव साथ्मलपुर के लोग ताड़ के पत्ते से हाथ वाला पंखा सालों से बनाते आ रहे हैं। इस रोज़गार से उनकी कोई आमदनी नहीं हो पाती है, ऊपर से टेक्नोलॉजी के आने की वजह से यह पेशा भी धीरे-धीरे खत्म सा होता जा रहा है।

ये भी देखें – ललितपुर : डलिया बनाने के पारंपरिक रोज़गार से अब नहीं उतनी आय

Samastipur news, Technology ruined handmade fan business

                               पंखा बनाने के लिए बांस का इस्तेमाल करती महिला

आज भी ये हाथ वाले पंखे 5 रुपय प्रति पीस के हिसाब से बेचते हैं। इससे इनकी क्या ही आमदनी बनती होगी। यहाँ के लोगों का कहना है कि अब लोग प्लास्टिक वाला पंखा इस्तेमाल करना ही पसंद करते हैं। जो लोग थोड़ा बहुत पढ़े-लिखे हैं वह भी प्लास्टिक वाले फैक्टरियों में जाकर काम करने लगे हैं। यहाँ पर एक दो परिवार को छोड़ कर सारे परिवार के लोग यही काम करते हैं।

Samastipur news, Technology ruined handmade fan business

                                               पंखा बनाने वाले व्यापारी

उनकी सरकार से यही मांग है कि वह यहाँ के लोगों को प्रोत्साहन दे ताकि इन लोगों का मनोबल बढ़े और इस बिज़नेस में और बढ़ोत्तरी हो।

ये भी देखें – छतरपुर: मज़बूरी में शुरू किये रोज़गार से बनाई अलग पहचान

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke