खबर लहरिया Blog भारत में मंकीपॉक्स के मामले हुए 9, दिल्ली में मिले 4 मामले, दिल्ली अस्पतालों में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड

भारत में मंकीपॉक्स के मामले हुए 9, दिल्ली में मिले 4 मामले, दिल्ली अस्पतालों में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड

राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का चौथा मामले एक 31 साल की नाइजीरियाई महिला में पाया गया। इसके साथ ही देश में अब मंकीपॉक्स के 9 मामले हो गए हैं।

                                                                    साभार – zee news

भारत में मंकीपॉक्स के अब कुल नौ मामले हो गए हैं। जिसमें से चार मामले देश की राजधानी दिल्ली में पाए गए हैं। हाल ही में एक 31 वर्षीय विदेशी नाइजीरियाई  महिला को मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया।

जानकारी के अनुसार, महिला को बुखार है और उसकी त्वचा पर छोटी-छोटी गांठे भी हो गयी है। महिला दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती है। अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, महिला का सैंपल टेस्‍ट के लिए भेजा गया था जिसका परिणाम बुधवार (3 अगस्त, 2022) को ‘पॉजिटिव’ आया। वहीं अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि महिला विदेश गयी थी या नहीं।

बता दें, दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला 22 जुलाई को सामने आया था और अब वह व्यक्ति पूरी तरह से ठीक हो चुका है।

ये भी पढ़ें – Monkeypox बीमारी के फैलाव, लक्ष्ण व इलाज के बारे में जानें, भारत में इस बीमारी का कितना खतरा?

मंकीपॉक्‍स संक्रमितों के लिए बनाये गए आइसोलेशन रूम

मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज़ो के लिए अस्पताल में बनाये गए मंकीपॉक्स वार्ड (साभार – हिन्दुस्तान टाइम्स)

एनडीटीवी की प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में मंकीपॉक्‍स के पहले मरीज़ को सोमवार 1 अगस्त 2022 को LNJP अस्‍पताल से छुट्टी दी गयी थी। बता दें, मंकीपॉक्स से निपटने के लिए दिल्ली के 6 अस्पतालों में 70 आइसोलेशन रूम बनाए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि इनमें से 20 कमरे मंकीपॉक्स के मरीज़ों और संदिग्ध रोगियों ( जिनके मंकीपॉक्स होने का संदेह है) के इलाज के लिए नोडल केंद्र लोकनायक जय प्रकाश (LNNJP) अस्पताल में बनाए गए हैं। वहीं बाकी बचे पांच अस्पतालों में 10-10 कमरे बनाये गए हैं।

                                                         साभार : PTI Photo

लोक नायक जयप्रकाश नारायरण (LNJP) अस्पताल में 20 और गुरू तेग बहादुर (GTB) अस्पताल, डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल, कैलाश दीपक अस्पताल, एमडी सिटी अस्पताल और तुगलकाबाद के बत्रा अस्पताल में 10-10 आइसोलेशन कमरे बनाने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने कहा है कि वह मंकीपॉक्स से लड़ने के लिए तैयार है।

मंकीपॉक्‍स को लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री का कहना

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के कार्यालय ने मंगलवार, 2 अगस्त को कहा कि दिल्ली वासियों का स्वास्थ्य ”केजरीवाल सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।” आगे कहा कि, ”दिल्ली सरकार मंकीपॉक्स के संक्रमण से संबंधित पूरी स्थिति पर नज़र रखे हुए है और इससे निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। मौजूदा हालात को देखते हुए तीन सरकारी और तीन निजी अस्पतालों में आइसोलेशन रूम बनाए गए हैं।”

ये भी पढ़ें – दिल्ली में पाया गया मंकीपॉक्स का चौथा मामला, WHO ने ‘वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल’ की करी घोषणा

मंकीपॉक्स हेतु टास्क फोर्स गठित

fourth-case-of-monkeypox-found-in-delhi-who-declares-global-health-emergency

                                                                                                                       साभार – Reauters

केंद्र सरकार द्वारा नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है जो मंकीपॉक्स के कारण देश में बनी स्थितियों पर नज़र रखने काम करेगी।

इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय, फार्मा और बायोटेक्नोलॉजी विभागों के सचिव भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जब मंकीपॉक्स के मामले सामने आने लगे तो भारत ने तैयारी शुरू कर दी थी और केरल में पहला मामला सामने आने से पहले दिशा-निर्देश ज़ारी कर दी गई थीं।

न्यूज़बाइट्स की प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, केरल में मिले सभी संक्रमित संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से लौटे हैं। इनमें से एक संक्रमित ने शनिवार रात को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

बता दें, 14 जुलाई 2022 को केरल में मिला मंकीपॉक्स का पहला मरीज़ पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। लेकिन मंकीपॉक्स के मामले धीरे-धीरे देश में बढ़ते जा रहें हैं। ऐसे में सरकार द्वारा लोगों से दिशा-निर्देशों को मानने की अपील की जा रही है।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke