खबर लहरिया चुनाव विशेष सीतामढ़ी – चुनाव प्रचार में आगे महिला! क्या सजेगा इनके सिर पर जीत का ताज?

सीतामढ़ी – चुनाव प्रचार में आगे महिला! क्या सजेगा इनके सिर पर जीत का ताज?

बिहार के जिला सीतामढ़ी, प्रखंड सोनबरसा में 8 दिसंबर को सोनबरसा प्रखंड में चुनाव होगा और 10-11 तारीख को वोटों की गिनती होगी। पंचायत राज सोनबरसा से सरपंच पद के लिए रेखा देवी खड़ी हुई हैं। रेखा देवी का कहना है कि उनके गांव समाज में महिला राजनीति के क्षेत्र में नहीं आना चाहती हैं। जो महिला आती भी है तो उनकी जगह पर उनके पति या दूसरा कोई उनका कार्यभार संभालता है। महिला खुद से कोई निर्णय नहीं ले पाती हैं।

ये भी देखें – बिहार पंचायत चुनाव 2021 : प्रत्याशी तैयार, कौन लौटेगा घर वापस, किसके गले में जीत का हार?

वह आगे कहती हैं कि जब वह चुनाव जीत जाएंगी तो खुद से पंचायत का काम करेंगी। ख़ास तौर से वह महिलाओं के साथ कोई गलत काम नहीं होने देंगी। हर समस्या को आगे रखते हुए सबको न्याय दिलाएंगी।

जनता का कहना था कि सरपंच पद प्रत्याशी हमेशा उनके साथ खड़ी रहती हैं। समाज की भलाई के लिए वह पहले से भी काम करते आ रही हैं। वह इस बार रेखा देवी को जिताएंगे और उन्हें ही मौका देंगे। वह पढ़ी-लिखी महिला है जो घर की चार दीवारी से निकलकर पंचायत का काम करने आईं हैं।

ये भी देखें – बिहार: पंचायत समिति सदस्य पद की महिला प्रत्याशी लाएंगी गाँव में विकास का सवेरा

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)