खबर लहरिया क्राइम बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने

बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने

महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ले में रहने वाली 60 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला ने 5 लोगों के खिलाफ आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब वह 25 जुलाई 2021 को रात के तकरीबन 2 बजे शौच के लिए बाहर निकली थी। उस समय भारत, सेवालाल, लक्ष्मण और लखन नाम के व्यक्ति रास्ते में घात लगाए बैठे हुए थे। जैसे ही वह शौच के बाद घर में जाने लगी तो उसे उन लोगो ने पीछे से आकर पकड़ दिया। उसका मुंह बंद करके वह उसे ज़बरदस्ती उसके घर से थोड़ी दूर पर मौजूद खंडहर में ले गए।

वहां लेजाकर वह उससे जेवर और पैसों के बारे में पूछने लगे कि उसने कहाँ रखें हैं। उसे धमकी दी कि अगर उसने नहीं बताया तो वह उसे जान से मार देंगे। उसने उन लोगों जेवर की जगह बता दी। लेकिन बाद में पांचो आरोपियों ने उसके हाथ-पैर और मुंह बांधकर बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना की अंजाम दिया। महिला ने बताया कि उसे कुछ होश नहीं था।

पीड़ित बुज़ुर्ग महिला के भाई ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

मोहल्ले के लोगों ने महिला को खंडहर में पड़े हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद महिला को महिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। आज दूसरा दिन है और अब भी महिला का इलाज चल रहा है।

पीड़ित बुज़ुर्ग महिला की बेटी ने कहा कि उसकी माँ घटना के बाद सही से बोल भी नहीं पा रही थीं। सिर्फ उनकी सांसे चल रही थीं।

इस मामले में खबर लहरिया ने कबरई थाना के एसओ दिनेश से बात की। उन्होंने बताया कि बुज़ुर्ग महिला ने एक आरोपी के खिलाफ बयान दिया था जिसे की गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच आने के बाद कड़ी से कड़ी धाराएं लगाई जाएंगी। आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है।

आप यह  भी पढ़ सकते हैं :

चित्रकूट: 90 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार का मामला आया सामने

 

कोविड से जुड़ी जानकारी के लिए ( यहां ) क्लिक करें।