खबर लहरिया छतरपुर राजगढ़ गांव में मिट्टी से निकला सोना! रातों-रात उमड़ी भीड़ | Gold Found in MP

राजगढ़ गांव में मिट्टी से निकला सोना! रातों-रात उमड़ी भीड़ | Gold Found in MP

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजगढ़ गांव से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।
यहां सड़क निर्माण के लिए राजगढ़ पैलेस से लाई गई मिट्टी में सोने के पुराने सिक्के निकलने का दावा किया जा रहा है।

गांव वालों के अनुसार, बारिश के बाद सड़क पर बिखरी मिट्टी में सोने की असर दिखाई दी, जिस पर उर्दू में लिखावट भी बताई जा रही है।
खबर फैलते ही हजारों की भीड़ दिन-रात सिक्के खोजने में जुट गई।

महिलाओं का कहना है कि ये सिक्के बेहद पुराने हैं और उन्हें डर है कि कहीं प्रशासन इन्हें जब्त न कर ले।
सरपंच के अनुसार, मिट्टी मेला मार्ग सुधार के लिए डलवाई गई थी और अचानक यह घटना हुई।

पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंचकर भीड़ हटाई गई, लेकिन अब तक कोई जब्ती नहीं हुई।