खबर लहरिया खेती फसल नहीं, अब जान भी जा रही! अन्ना जानवरों के खिलाफ किसानों का धरना | UP Banda

फसल नहीं, अब जान भी जा रही! अन्ना जानवरों के खिलाफ किसानों का धरना | UP Banda

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के तिंदवारी ब्लॉक के अलोना गांव में किसान पिछले कई दिनों से अन्ना (आवारा) जानवरों की समस्या से जूझ रहे हैं।
1 फरवरी 2026 से किसान धरने पर बैठे हैं।
हजारों बीघा खेती योग्य जमीन बर्बाद हो चुकी है।
फसल बचाने गए किसानों पर जानवरों ने हमला किया।
एक किसान की मौत, कई घायल—किसी का हाथ टूटा, कोई गंभीर रूप से जख्मी।

किसानों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन आज तक कोई जिम्मेदार अधिकारी गांव नहीं पहुंचा।
अब किसान चेतावनी दे रहे हैं—
या तो प्रशासन तुरंत व्यवस्था करे, नहीं तो चक्का जाम और तहसील घेराव होगा।