खबर लहरिया ताजा खबरें हर शोषित लड़की के लिए मिसाल हैं रहाफ मुहम्मद अलकुनान

हर शोषित लड़की के लिए मिसाल हैं रहाफ मुहम्मद अलकुनान

साभार: ट्विटर

• रहाफ मुहम्मद अलकुनान 18 साल की सउदी अरब की लड़की हैं।

• हाल ही में वह अपने देश से भागकर थाईलैंड होते हुए कनाडा देश में नागरिक के तौर पर रह रही हैं।

• अलकुनान के अनुसार उनके पिता उनका शारीरिक तौर पर शोषण करते थे और उनका जबरन निकाह भी करा रहे थे।

• लेकिन अलकुनान अपने परिवार से बचने के लिए थाईलैंड आ गई।

• थाईलैंड ने उन्हें अपने देश में रहने से मना किया और उनका पासपोर्ट जब्त कर दिया।

• उसके बाद अलकुनान ने एयरपोर्ट के होटल के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया।

• और वहीं से ट्विटर #saverahaf अभियान शुरु कर दिया।

• इसके बाद दुनिया की नजर उनपर पड़ी और उनकी मदद हुई।

• आज अलकुनान कनाडा देश में रह रही हैं, और महिलाओं की आजादी के लिए काम करना चाहती हैं।

• अलकुनान के संघर्ष पर कनाडा की विदेश मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने उन्हें बहादुर लड़की कहा और अपने देश में शरण देने की घोषणा भी की।

• अलकुनान कनाडा में खुद को सुरक्षित और आजाद महसूस कर रही हैं, साथ ही वह ऐसी आजादी हर सउदी अरब की लड़की को देना चाहती हैं।