कल यानी 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर में बड़ा पर प्रदर्शन होने जा रहा है। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से कॉकरोज जनता पार्टी (CJP), कई छात्र संगठनों जैसे आइसा (AISA) आगे रहेंगे –
इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफ़ा देना है। प्रदर्शनकारी मतदाता सूची के (SIR) ‘विशेष गहन निरीक्षण’ की प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों, और लाखों वोटर्स के नाम हटाए जाने के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और अन्य नेताओं का कहना है कि ये आंदोलन चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए है।
AISA के अध्यक्ष नेहा बोरा ने अपने एक्स अकाउंट में पोस्ट कर कहा है कि “इतिहास अपने आप को दोहराता है। जैसे वे अंग्रेजों की रणनीति अपना रहे हैं, वैसे ही हम स्वतंत्रता संग्राम को दोहराएंगे! कल, जंतर मंतर! जहां रोका जाए वहीं प्रदर्शन शुरू कर दीजिए।”
History repeats itself.
As they replicate the playbook of the British, we replicate the freedom struggle!
Tomorrow, Jantar Mantar! https://t.co/RvJnAQbcO7
— Neha (@neha_aisa) October 9, 2026
दिल्ली में 10 अक्टूबर को मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराज़गी जताई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्देश दिया गया है कि मेट्रों से आवाजाही पूरी तरह न रुके। CJI सूर्यकांत द्वारा कहा गया कि मेट्रो स्टेशन बंद होने से आम नागरिकों को बेवजह परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा के नाम पर सब कुछ बंद नहीं किया जा सकता।
#BREAKING | Don’t Completely Stop Trains/Metro In Delhi To Handle October 10 Protests : Supreme Court To Centre |@DebbyJain
The Court asked the Centre to allow the services in a regulated manner so that the general public is not put to inconvenience.
https://t.co/c547Rq8glc
— Live Law (@LiveLawIndia) October 9, 2026
CJP के संस्थापक द्वारा मीडिया से बात करते हुए कहा गया है कि “मोदी सरकार शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन से इतनी भयभीत है कि वे ऐसे कदम उठा रहे हैं जो आपातकाल के दौरान भी नहीं उठाए गए थे। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय, वे राष्ट्रीय राजधानी में दम घोंटना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।”
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को बताते हुए कहा कि “मैं और मेरा पूरा परिवार जंतर-मंतर पर (प्रोटेस्ट) में जाएगा।
https://t.co/jC78UEfajP
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 9, 2026
10 अक्टूबर को CEC के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन से पहले ट्रेन और मेट्रो को बंद करने के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने ने CJI के सामने इस मामले पर सुनवाई की मांग करते हुए माँग की है।
BREAKING | CEC के ख़िलाफ़ 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले ट्रेन-मेट्रो सेवाएं रद्द करने के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के सामने इस मामले पर तुरंत सुनवाई की मांग करते हुए एक अर्जेंट अनलिस्टेड मेंशनिंग की।
https://t.co/cY971ZhMrG
— LiveLaw Hindi (@LivelawH) October 9, 2026
दिल्ली मेट्रो निगम की पर से एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी गई है कि “9 अक्टूबर, 2026 को रात 9:00 बजे से 10 अक्टूबर, 2026 को अगले आदेश तक बंद रहेंगे।हालांकि, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी।”
Service Update
Due to security reasons, the entry and exit at the following metro stations will remain closed from 09:00 PM on 9th October, 2026 and continuing on 10th October, 2026 till further notice. However, interchange facility will remain available at all the concerned metro stations except New Delhi metro station.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 9, 2026
जंतर-मंतर पर धारा 163 लगा, कई मेट्रो स्टेशन आज शाम से बंद
इस विरोध प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली जिले के जंतर-मंतर के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है। धारा 163 पुरानी धारा 144 की तरह ही है।
In view of reports of a proposed march to Parliament by CJP on 20th July, tomorrow, Delhi Police clarifies that no permission has been sought or granted for any such protest march/procession. Prohibitory order under Section 163 BNSS (erstwhile section 144 CrPC) is in force in the New Delhi District. Accordingly, protest marches, processions, demonstrations and assemblies of five or more persons are strictly prohibited, except at the designated protest site at Jantar Mantar, with prior permission. As Parliament session is commencing from 20 July, strict security arrangements are in place to ensure public safety, security of protectees, and the protection of vital government installations. Any person violating these prohibitory orders shall be liable for prosecution under Section 223 BNS and other applicable provisions of law. Delhi Police appeals to all citizens to respect the law, refrain from participating in any unauthorised gathering or march, and cooperate in maintaining public peace, safety and security: Delhi Police
— ANI (@ANI) July 19, 2026
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया के रिपोर्ट अनुसार इस विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF/CRPF) के लगभग 22,000 से 23,000 जवानों को तैनात किया गया है।
इसी के साथ ही कल आंदोलन से पहले दिल्ली पुलिस द्वारा आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने की मांग की गई है।
दिल्ली पुलिस द्वारा बताया गया है कि 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन की अनुमती नहीं दी गई है। इसका कारण बताया है कि परमिशन आवेदन देर से जमा किया गया और पिछले प्रदर्शन (जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन) के दौरान नियमों के उल्लंघन भी किए गए हैं।
VIDEO | Delhi: Addressing a press conference on CJP’s proposed protest on October 10, Joint Commissioner of Police, Nupur Prasad says, “On October 7, 2026, an application from Sourav Das, Co-Convenor of the Cockroach Janata Party, was received in the New Delhi District. As per the application, an intimation was given regarding a protest to be held at Jantar Mantar on October 10 concerning the accountability of the Chief Election Commissioner (CEC). Upon processing this intimation, it was found that the notice was received at very short notice. Under current guidelines, an application to organise an event at Jantar Mantar must be submitted at least 10 days prior to the scheduled date. It is also important to note that, based on the past conduct of the CJP on a separate occasion, undertakings and lawful directions given previously were not followed. In light of the non-compliance with prescribed procedures, the failure to adhere to past legal directions, and the current state of public safety, law and order, and traffic regulation, permission for the proposed protest at Jantar Mantar is hereby denied.”
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 9, 2026
रेलेवे यातायात द्वारा जाम का हवाला देते हुए 10 अक्टूबर को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक नई दिल्ली और हज़रत निजामुद्दीन पहुंचने वाली ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया गया है।
पहले मेट्रो बंद
अब ट्रेन बंद
लगता है सरकार हमारे प्रोटेस्ट के समर्थन में भारत बंद का आयोजन कर रही है।
थैंक यू फ़्रांड्स!— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) October 9, 2026
शराब दुकानों को भी बंद करने का आदेश
दिल्ली में दो दिन यानी 9 और 10 अक्टूबर को आबकारी विभाग ने सभी शराब के दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। ये आदेश इस समय पर दिया है जब इसी तारीख़ में दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। संगठनों के प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।
आम लोगों का विरोध प्रदर्शन पर जाने के लिए मनाही
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से चल रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि मस्जिद के अंदर पुलिस द्वारा किसी भी प्रदर्शन में शामिल न होने के लिए अपील की जा रही है।
पुरानी दिल्ली की मस्जिद में पुलिसकर्मी ने लोगों से प्रदर्शन में शामिल न होने की अपील की।
पुलिसकर्मी ने मस्जिद में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों और बच्चों को अनावश्यक रूप से भीड़ का हिस्सा बनने और किसी भी प्रदर्शन में शामिल होने से बचने की सलाह दें।
#DelhiNews #Protest #PoliceAppeal #PublicSafety #LawAndOrder
— Molitics (@moliticsindia) October 9, 2026
इसी के साथ कल के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे लोगों को ट्रेन से उतारने और आगे बढ़ने से रोकने का भी आरोप है। एक वीडियो में बताया जा रहा है कि AISF कार्यकर्ताओं को इटारसी (मध्य प्रदेश) में ट्रेन से उतारा जा रहा जो दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे थे।
10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे AISF कार्यकर्ताओं को इटारसी(मध्यप्रदेश )में ट्रेन से उतारे जाने का मामला सामने आया है।
छात्रों को रास्ते में ही रोकने की इस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
आखिर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे छात्रों को दिल्ली पहुंचने से क्यों रोका जा रहा है?
#AISF #StudentProtest #ProtestInDelhi #October10Protest #StudentsRights
— Molitics (@moliticsindia) October 9, 2026
SIR के विरोध में राहुल कांग्रेस पार्टी द्वारा भी कल विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है। जगह की स्पष्ट जानकारी नहीं बताई गई है पर विरोध प्रदर्शन की जानकारी की जाएगी।
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके द्वारा ANI मीडिया चैनल को बताते हुए कहा कि “हमारा आंदोलन हो कर रहगी”
#WATCH | Mumbai | Ahead of CJP’s Oct 10 protest in Delhi, Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke says, “Humara andolan ho kar rahega. Jantar Mantar is a designated protest site; Article 19 gives the fundamental right to protest. So, what is the need to get permission? Did they take permission before deleting 13 crore votes? You want that we should not agitate against those who are rigging elections? This cannot be possible. The country cannot run like this. To save the nation, we will protest.”
— ANI (@ANI) October 9, 2026
इसके अलावा आज शाम और कल प्रदर्शन शुरू होने से पहले तक प्रदर्शन से संबंधित सभी जानकारी यहाँ पर अपडेट की जाएगी।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

“धारा 163 लगा”
हिंदी की हत्या न करें