खबर लहरिया ताजा खबरें प्रमोद सावंत बने गोवा के नये मुख्यमंत्री

प्रमोद सावंत बने गोवा के नये मुख्यमंत्री

मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा राज्य के नये मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत बने है। कल रात 2 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण हुआ। राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ. गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के विधायक सुदिन धवलीक बने डिप्टी सीएम, दोनों ने ली मंत्री पद की शपथ मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ 11 मंत्रियों ने ली शपथ, इनमें से 5 बीजेपी के मंत्री

वह पेशे से एक आयुर्वेद चिकित्सक और अभी तक स्पीकर प्रमोद सावंत गोवा के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा के शीर्ष नेताओ की दिल्ली में हुई बैठक में इसका फैसला किया गया। वहां कांग्रेस भी सरकार बनाने की काव्याद में थी लिहाजा भाजपा ने आज ही रात नए सीएम को शपथ का फैसला किया है। गोवा में सत्ता संतुलन साधने के लिए दो उप मुख्यमंत्री बनाने का  भी फैसला हुआ है।

जानकारी के मुताबिक गोवा के अपने सहयोगी दलों से सलाह मशविरा के बाद भाजपा ने सावंत के नाम पर मुहर लगा दी है। गोआ में सीएम का पद मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद खाली हुआ है जिनका आज शाम 6 बजे अंतिम संस्कार किया गया।