खबर लहरिया Blog जलवायु प्रदूषण का एक बहुत बड़ा कारण बनी पॉलीथिन

जलवायु प्रदूषण का एक बहुत बड़ा कारण बनी पॉलीथिन

पॉलीथिन जलवायु प्रदूषण का एक बहुत बड़ा कारण बन रहा है इस खतरे को रोकने के लिए पहले भी राज्य सरकार द्वारा पॉलीथिन बैन अभियान चलाया गया है,लेकिन कुछ खास असर नहीं पडा़ अब इसको लेकर वाराणसी जिले के नगर क्षेत्र पांडेपुर चौराहा में 6 फरवरी से  नगर निगम द्वारा कार्यक्रम शुरू किया गया है!

इस कार्यक्रम में धरती को बचना है और प्लास्टिक को हटाना है के नारों कि जोरों पर गूंज उठी और वाराणसी जिला में टाटा ट्रस्ट के तरफ से लोगों को झोला वितरण किया गया और यह झोला उन्हें दिया जा रहा है जो लोग प्लास्टिक इस्तेमाल करते है साथ ही ऊन लोगों से हस्ताक्षर करा के सभी लोगों को शपथ दिलाया गया कि वह प्लास्टिक यूज नहीं करेंगे|

धरती को बचना है और प्लास्टिक को हटाना है यह अभियान एक हफ्ते चलाया जायेगा ताकि पुरे वाराणसी शहर में प्लास्टिक पॉलिथीन पन्नी मुफ्त शहर बनाये जा सकें| इसके प्रयोग को बंद कर के कपड़े जुट के थैले का प्रयोग करने की अपील की है|

यहा के लोगों का कहना है कि जीन संस्थान और मकानों में नियमित रुप से इस्तेमाल किये जा रहे हैं प्लास्टिक पन्नी जूस बोतल पौकिग पन्नी थैली  वह खतरनाक कूड़े के स्रोत है जो किसी किसी रुप से पर्यवरण जीवो के उपर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं| इस्तेमाल किये गये प्लास्टिक को नगर निगम यू एन डी पी के सहयोग से बनाये गये बी.भी.जी आई एन डी आई के द्वारा संचालित स्वच्छता केन्द्र बादशाह बाग  जी जी आई सी के पास बनाया गया है।

कृषि का कहना है की ये नगर निगम द्वारा प्लास्टिक लाओ झोला पाओ कार्यक्रम किया गया है| इस कार्यक्रम में मैंने दस बोतल दिया है जिसमे हमे झोला मिला है ये घरेलू काम के लिए और अपने यूज के लिए दिया गया है  ताकि इस पॉलीथीन का दुरुपयोग बंद हो| यहाँ पर तीन सौ झोलो का वितरण करने का लक्ष्य है की लोग प्लास्टिक लेकर के आये उनको झोला दिया जाएगा  ये अभियान यहाँ पर एक हफ्ते  तक चलता रहेगा| इसके साथ ही ये अभियान पुरे बनारस में चलाया जाएगा ये प्रोग्राम अभी पहली बार किसी कम्पनी द्वारा किया गया पहले जो था वो अलग अलग संगठनों द्वारा किया गया था ये प्रोग्राम लम्बे समय तक चलना है इसमें पुरे वाराणसी में प्लास्टिक का जो हमे मिल रहा है उसका एक प्लांट लगाया गया है जहां पर कोटिया बनाई जायेगी, और उन कोटियों का निर्माण सड़क निर्माण द्वारा किया जाएगा ! जिससे की प्लास्टिक खत्म हो जाए।

जो ठेला पटरी पर व्वस्था है उनके  लिए भी सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है की इस तरह के प्लास्टिक के चीजों पर बैन लगा हुआ है| अगर आम लोग झोला लेकर के घर से जा रहे है तो उसके लिए प्लास्टिक की क्या जरुरत है हम खुद से इसके प्रति जागरूक रहेंगे की प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे और हीं किसी को करने देंगे

मिनाक्षी का कहना है की प्लास्टिक की पॉलीथिन के लिए एक अभियान चल रहा है| जिसमें ये है कि लोग प्लास्टिक लेकर अपने घर से आयें और झोला लेकर कर जाएं यानी की प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद कर दे और ये अभियान शहर में अलग अलग जगह पर  चलेगा सारे ठेला पटरी वालों के पास जा जा कर बोला जाएगा तो ज़्यादा प्रभाव पड़ेगा|