खबर लहरिया अयोध्या पुलिस प्रशासन ने महिलाओं के साथ किया बदसलूकी देखिए अयोध्या से

पुलिस प्रशासन ने महिलाओं के साथ किया बदसलूकी देखिए अयोध्या से

11 जनवरी 2019, जिला  अयोध्या, hindi news

अयोध्या जिले के गॉंव सोनेडाड से एक मामला सामने आया है जहाँ बिना वारंट के पुलिस प्रशासन ने रात के 11 बजे घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने न केवल महिला बल्कि उसके बच्चे और पति के साथ भी बदसलूकी की है। जिसके बाद पुलिस महिला के पति को बिना किसी वारंट के गिरफ्तार भी कर ले गई थी।