खबर लहरिया Blog Pithoragarh Accident: दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों की कार गिरी खाई में, 9 की मौत

Pithoragarh Accident: दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों की कार गिरी खाई में, 9 की मौत

हादसा पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लॉक में हुआ है। कार के अनियंत्रित होने की वजह से कार खाई में गिर गई। घटना में शामिल सभी लोग बागेश्वर तहसील के कपकोट शामा, भनार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Pithoragarh Accident, car of the passengers going for darshan fell into the ditch, 9 died

                                                                                                                घटनास्थल की फोटो/ एएनआई

Pithoragarh Accident: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में यात्रियों से भरी बोलेरो गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इस बड़े हादसे में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी यात्री दर्शन के लिए होकरा मंदिर जा रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम व आईटीबीपी जवान मौके पर पहुंचे व राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लॉक में हुआ है। कार के अनियंत्रित होने की वजह से कार खाई में गिर गई। घटना में शामिल सभी लोग बागेश्वर तहसील के कपकोट शामा, भनार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

ये भी देखें – Manipur Violence : मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा को लेकर 10 पार्टियों ने पीएम को लिखा पत्र

हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए जिसका अंदाजा तस्वीरें देखकर लगाया जा सकता है। मामले में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बारे में और जानकारी देते हुए आईजी कुमाऊं नीलेश भरणे ने कहा कि ‘पिथौरागढ़ जिले के मुनिस्यारी ब्लॉक में एक कार खाई में गिर गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।’

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke