खबर लहरिया National द्रौपदी मुर्मू के पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर लोगों की राय

द्रौपदी मुर्मू के पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर लोगों की राय

भारत में आदिवासी समुदाय से संबंध रखने वाली और उड़ीसा राज्य में पैदा हुई द्रौपदी मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भारत के अगले राष्ट्रपति के पद पर चुना गया है। राष्ट्रपति पद की जीत हासिल करने वाली द्रौपदी मुर्मू को देश के लोग खुशी ज़ाहिर करते हुए बधाइयाँ दे रहे हैं। खासकर महिलाओं के चेहरे पर उनकी जीत को लेकर एक अलग ही मुस्कान झलक रही है।

ये भी देखें : द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति

लोगों का कहना है कि द्रौपदी मुर्मू जिस समुदाय से आती हैं उन समुदायों के हक-अधिकार ज़्यादातर छीने जाते हैं और सबसे ज़्यादा उनकी समस्याएं होती है इसलिए वह उम्मीद करते हैं कि उनके राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठने से उस समुदाय को कुछ राहत मिलेगी। लोग यह जानकर खुश हैं कि भारी मतों से जो उन्होंने जीत हासिल की है,और आगे भी वह अपने निर्णय खुद ले सकेंगी। किसी के दबाव में ना रह कर अपनी कार्यशैली को कायम रखेंगी।

ये भी देखें – Presidential Elections 2022 : राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार दलित आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू, जानें कौन हैं ये?

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our    premium product KL Hatke