खबर लहरिया Blog द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति व पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं। वह 25 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।

                                                                                                              credit – The Economic Times

21 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद, द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गयी हैं। वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी हैं। वह 25 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। वहीं 24 जुलाई 2022 को देश के वर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल खत्म हो जाएगा।

राष्ट्रपति पद की इस लड़ाई में द्रौपदी मुर्मू को 64.03 प्रतिशत वोट मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को 35.97 प्रतिशत वोट ही मिल पाए।

द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल के बाद सिर्फ दूसरी महिला हैं, जो राष्ट्रपति बनी हैं।

ये भी देखें – Presidential Elections 2022 : राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार दलित आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू, जानें कौन हैं ये?

पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

                                                                            साभार – ANI

द्रौपदी मुर्मू के चुनाव में जीतने और राष्ट्रपति बनने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी बधाई देते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ” द्रौपदी मुर्मू एक असाधारण विधायक और मंत्री रही हैं। झारखंड के राज्‍यपाल के तौर पर उनका बेहतरीन कार्यकाल रहा है। मुझे यकीन है कि वे उत्‍कृष्‍ट राष्‍ट्रपति साबित होंगी, जो आगे बढ़कर नेतृत्‍व करेंगी और भारत की विकास यात्रा को मजबूत करेंगी।”

 

ये भी देखें – सावित्री जिंदल बनी भारत की सबसे अमीर महिला, जानें कौन है सावित्री जिंदल?

विपक्षी उमीदवार यशवंत सिन्हा ने भी दी बधाई

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने भी उन्हें राष्ट्रपति बनने की बधाई दी। उन्होंने लिखा, “मैं राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर द्रौपदी मुर्मू को दिल से बधाई देता हूँ। मुझे उम्‍मीद है और वास्‍तव में हर भारतीय को उम्‍मीद है कि देश के 15वें राष्‍ट्रपति के तौर पर वे बिना किसी डर और पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।”

 

तीन राउंड में हुई राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना

आपको बता दें, तीन राउंड में राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग हुई। एनडीटीवी की प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे राउंड में कर्नाटक, केरल, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब के वोटों की गिनती हुई। इस राउंड में कुल वैध वोट 1333 रहे, जिनकी कीमत 1,65,664 है। द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले जबकि यशवंत सिन्‍हा को 521 वोट मिले।

अगर दूसरे राउंड की बात करें तो इसमें वर्णानुक्रम यानी alphabetical order में आने वाले पहले 10 राज्‍यों के बैलेट पेपर की गणना की गई। इसमें कुल 1,138 वोट पड़े जिनकी वोट वैल्‍यू 1,49,575 है। इन वोटों में से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट (वैल्‍यू 1,05,299) मिले जबकि यशवंत सिन्‍हा को 3329 वोट मिले हैं जिनकी वैल्‍यू 44,276 है।

पहले राउंड के बाद यह जानकारी दी गई थी कि सांसदों के कुल वैध मतों की संख्या 748 थी, जिनमें से 540 वोट द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में रहे जबकि 204 वोट विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हासिल हुए।

द्रौपदी मुर्मू की इस जीत को ऐतिहासिक कहा गया है। लोगों में यह भाव है कि आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में वह पिछड़े समुदायों को आगे लेकर आने का काम ज़रूर से करेंगी।

ये भी देखें – जीत के बाद भी महिलाओं की भागीदारी शून्य क्यों, राजनीति रस राय

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke