खबर लहरिया औरतें काम पर जीत के बाद भी महिलाओं की भागीदारी शून्य क्यों, राजनीति रस राय

जीत के बाद भी महिलाओं की भागीदारी शून्य क्यों, राजनीति रस राय

मीरा/ नमस्कार, मैं मीरा देवी, खबर लहरिया की प्रबन्ध सम्पादक, अपने शो राजनीति रस राय में आपका बहुत बहुत स्वागत करती हूं। इस बार मेरे साथ हैं मेरी सहकर्मी रीना। रीना आपका भी बहुत बहुत स्वागत है। रीना टीकमगढ़ से हमारी रिपोर्टर हैं। दोस्तों इस समय मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव चल रहे हैं तो क्यों न हम भी इस चुनाव की बातें इस शो में करें क्योंकि चुनाव की कवरेज लगातार हम कर रहे हैं।

mp nagar nikay chunav 2022, Why women's participation is zero even after victory, see rajniti ras raay

रीना/ मध्य प्रदेश के 11 नगर निगम महापौर चुनाव में से 7 पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, वहीं 3 सीट पर कांग्रेस और एक पर आप प्रत्याशी की जीत हुई। जिसमें छह महिला उम्मीदवारों को जीत मिली है। प्रदेश में पहली बार आम आदमी पार्टी ने मेयर का चुनाव जीता है। निवाड़ी जिले की ओरछा निकाय के वार्ड क्रमांक 3 से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी गीता कुशवाहा ने 30 मतों से भाजपा की कुसुम देवी को चुनाव हरा दिया है।

ये भी देखें – छतरपुर : बदलेंगे वार्ड की तस्वीर, समस्याओं से दिलाएंगे निजात-कीर्ति विश्वकर्मा

मीरा/ 20 जुलाई को इस चुनाव की दूसरे चरण की मतगणना थी। जीत की खुशी तो सब जाहिर कर रहे थे। आम आदमी पार्टी के लिए बहुत ही बड़ी उपलब्धि थी। मैंने आपकी कवरेज में देखा कि समर्थक फूले नहीं समा रहे थे। कोई कैमरे में आने से कतरा रहे थे। महिलाओं का बोलबाला भी कम नहीं था। कहीं न कहीं महिलाओं के इस प्रदर्शन ने बताया दिया कि वह अपनी भागीदारी खुद सुनिश्चित करेंगी।

रीना/ यह दूसरे चरण बस की बात नहीं है। इस चुनाव में महिलाओं ने ज्यादा से ज्यादा भाग अपने दम पर लिया है। हां पारिवारिक सपोर्ट तो था लेकिन कब्जा नहीं था। मैं खुद जिन महिलाओं का इंटरव्यू किया वह अपने आप में बहुत कॉन्फिडेंस दिखी। यह देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। हम भी चाहते हैं कि महिलाओं की आवाजें बुलंद हों। लेकिन सवाल भी बहुत हैं महिलाओं से। जब हम उनसे बातचीत करने जाते हैं तो ज्यादातर महिलाएं कैमरे पर बोलने के लिए अपने पुरुषों पर निर्भर क्यों रहती हैं? और पुरुष से की वह अपनी महिलाओं को आगे आने से रोकते क्यों हैं?

ये भी देखें – छतरपुर: रेखा वर्मा ने भारी मतों से जीता नगर निकाय चुनाव

मीरा/ ये हैं हमारे सवाल और विचार और इस मुद्दे पर आपके क्या विचार हैं कमेंट बॉक्स में लिख भेजिए। अगर आपको हमारी खबरें पसंद आती हैं और आप हमारा समर्थन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए थैंक्स बटन पर क्लिक कर हमारा और हमारी खबरों का सपोर्ट करें। साथ ही अगर आप हमारा एक्सक्लूसिव कंटेंट देखना चाहते हैं तो ज्वाइन बटन पर क्लिक कर हमारी कम्युनिटी के सदस्य बनें। अभी के लिए बस इतना ही। अगली बार फिर आऊंगी किसी नए मुद्दे और नए साथी के साथ तब तक के लिए नमस्कार!

ये भी देखें – सावित्री जिंदल बनी भारत की सबसे अमीर महिला, जानें कौन है सावित्री जिंदल?

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke