खबर लहरिया औरतें काम पर पन्ना: सिलाई का काम कर स्वावलंबी बन रही महिलाएं

पन्ना: सिलाई का काम कर स्वावलंबी बन रही महिलाएं

पन्ना ज़िले के अजयगढ़ ब्लॉक में महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह के स्वयं सहायता समूह चलाये जा रहे हैं। आजीवका मिशन के अंतर्गत चल रहे इन समूहों से कई ग्रामीण महिलाओं को रोज़गार मिल चुका है और वो अपने पैरों पर खड़ी हैं। पन्ना के ज़्यादातर स्वयं सहायता समूहों में कम से कम 10 महिलाएं होती हैं। समूह में अगरबत्ती बनाना, पापड़ बनाना, कृषि के विषय में जानकारी देना, सिलाई करने जैसे काम सिखाये जाते हैं। हर समूह में एक अध्यक्ष होती हैं जो बाकी महिलाओं को ट्रेनिंग देती हैं।

अजयगढ़ ब्लॉक के प्रतापपुर गाँव में भी गुलाब स्वयं सहायता समूह के नाम से एक समूह चल रहा है, जिसमें महिलाएं सिलाई का काम करती हैं। ये महिलाएं आजकल स्कूल यूनिफार्म सिल रही हैं जिसके लिए इन्हें प्रति कपड़ा 25 रूपए मिलते हैं। इन महिलाओं का कहना है कि समूह के चलने से अब इनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है और इन्हें अलग-अलग विषयों के बारे में जानकारी भी मिल पा रही है

कोविड से जुड़ी जानकारी के लिए ( यहां ) क्लिक करें।