मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अमझिरिया गांव में आज भी भैंसों के गले में खड़खड़िया बांधने की परंपरा चली आ रही है। लकड़ी से बनी खड़खड़िया की आवाज से चरवाहे जंगल में अपनी भैंसों को पहचानते हैं। गांव के लोग बताते हैं कि इसकी आवाज सुनकर उन्हें अपने पशुओं को ढूंढने में आसानी होती है। खड़खड़िया अलग-अलग आकार और बनावट की होती है। इसे सागौन, महुआ और दूसरी लकड़ियों से बनाया जाता है। चरवाहे अपनी समझदार भैंस के गले में इसे बांधते हैं, ताकि उसके पीछे पूरा झुंड चलता रहे। यह सिर्फ पशुओं की पहचान का तरीका नहीं, बल्कि जंगल के आसपास रहने वाले लोगों के अनुभव, पारंपरिक ज्ञान और प्रकृति के साथ उनके रिश्ते की कहानी भी है।
ये भी देखें –
Chhattisgarh Bastar Dussehra: बस्तर का दशहरा, क्यों यह बाकी दशहरों से अलग है
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke