खबर लहरिया क्राइम पान की दुकान पर अचानक हमला, युवक की मौत—परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप | Prayagraj News

पान की दुकान पर अचानक हमला, युवक की मौत—परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप | Prayagraj News

प्रयागराज के शंकरगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोनू नामक युवक पर काम के बाद पान की दुकान पर गुटखा लेने के दौरान उसी गांव के रहने वाले विकास ने अचानक हमला कर दिया। परिवार का दावा है कि आरोपी का सोनू से कोई पुराना विवाद या संबंध नहीं था। वहीं पीड़ित की भतीजी का कहना है कि विकास पहले भी अन्य लोगों पर हमला कर चुका है और सभी पीड़ित अलग जाति से थे। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है—सोनू अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है और वे आरोपी विकास के लिए कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *