खबर लहरिया चित्रकूट चित्रकूट: गाँव का नहीं अपना विकास करते हैं अधिकारी, नाली की समस्या से जूझ रहे लोग

चित्रकूट: गाँव का नहीं अपना विकास करते हैं अधिकारी, नाली की समस्या से जूझ रहे लोग

जिला चित्रकूट, ब्लाक कर्वी, गांव रगौली में नाली नहीं बनी है पानी की समस्या है| लोगों का कहना है कई बार शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई है| इस गाँव में नाली ही नहीं किसी भी प्रकार का विकास नहीं है|

नाली की समस्या से पूरा गाँव परेशान है पानी कहीं भर न जाये इसके लिए सोच सोच का खर्च करना पड़ता है| आज तक जितने भी प्रधान हुए सबने अपना विकास किया| गाड़ी मोटर घर सब बनवा लिया लेकिन गाँव में एक नाली भी नहीं बनी| इस बारे में जब यहाँ के सचिव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बजट न आने के कारण नहीं बन पा रही है| अब बजट आने वाला काम शुरू हो जाएगा|