खबर लहरिया आवास बाढ़ पीड़ितों की व्यवस्था का निरीक्षण करते अधिकारी

बाढ़ पीड़ितों की व्यवस्था का निरीक्षण करते अधिकारी

जिला वाराणसी नगर क्षेत्र सरैंया के आदमपुर में बाढ़ से स्थिति बहुत ही ज़्यादा खराब है। लोगों के घर डूब गए हैं। आज बाढ़ पीड़ितों के लिए सरैंया प्राथमिक विद्यालय में टेंट बनाए गए हैं। यहां के लोगों का कहना है कि उनके लिए तीन टाइम के भोजन की व्यवस्था की गयी है। जब कल मंत्री आये थे तो जगह की सफाई हुई थी। लेकिन आज झाङू भी नहीं लगा है। जब निरीक्षण के लिए टीम पहुंची तो तत्काल सफाई के आदेश दिए गए।
आपको बता दें, बारिश से आयी बाढ़ की वजह से लोग अपने घरों को छोड़कर टेंट और टीले पर रहने को मज़बूर हो चुके हैं। कहीं मदद पहुंची है तो कहीं लोग अब भी मदद का इंतज़ार कर रहे हैं। इसके साथ ही वाराणसी जिले में बाढ़ से जुड़ी जानकारी के लिए नंबर भी ज़ारी किये गए हैं। टेलीफोन नंबर 05412502562 अपर जिला अधिकारी, 9454417650 अपर जिला अधिकारी सदर, 9454411740 अपर जिला अधिकारी राजा तालाब, 9454417037 अपर जिला अधिकारी पिंडरा, 9454417039 तहसीलदार सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी 9415 301513, अधिशासी अभियंता 9457207974, अपर नगर आयुक्त नगर निगम 9838570333 तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी 9415070018 आदि।

ये भी देखें:

बाढ़ से घिरे कई गाँव, सुरक्षित स्थान पर जाने की नहीं है कोई व्यवस्था

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)