रायपुर से लगे नकटी गांव में 11 दिन पहले छत्तीसगढ़ शासन ने गांव को अवैध बताते हुए सुबह करीब 4 बजे पुलिस और जिला प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में 85 घरों को तोड़ दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले 50 से 60 वर्षों से इसी जमीन पर रह रहे हैं और यह जमीन उनकी है। सरकार ने पुनर्वास के लिए अलग घर देने की बात कही, लेकिन गांव वालों ने वहां जाने से इनकार कर दिया। फिलहाल सभी परिवार टेंट लगाकर रहने को मजबूर हैं।
ये भी देखें –
UP Varanasi: दालमंडी में बुलडोज़र, 50 हजार लोगों की रोज़ी पर संकट
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’