खबर लहरिया जवानी दीवानी मुकेश अंबानी पूरे विश्व में सबसे अमीर भारतीय: फोर्ब्स पत्रिका

मुकेश अंबानी पूरे विश्व में सबसे अमीर भारतीय: फोर्ब्स पत्रिका

फोटो साभार: विकिपीडिया

रिलायंस कंपनी के प्रमुख मुकेश अंबानी पूरे विश्व में सबसे अमीर भारतीय हैं। ये खुलासा हुरून ग्लोबल रिच/ फोर्ब्स पत्रिका की सूची में हुआ है। सूची में कुल 131 भारतीय अमीर हैं। भारतीय मूल के अमीरों को जोड़कर इस सूची में कुल 170 भारतीय शामिल हैं।

सूची के अनुसार, मुकेश अंबानी की संपत्ति 2.92 लाख करोड़ रुपए (45 अरब डॉलर) हैं। वो पूरे विश्व में सबसे अमीर भारतीय हैं। पूरे विश्व के अमीरों में मुकेश अंबानी का 19वां स्थान है।

1.17 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ लक्ष्मी निवास मित्तल दूसरे स्थान पर हैं।

इसी तरह 96.2 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सनफार्मा के प्रमुख दिलीप सांघवी तीसरे स्थान पर हैं।

अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस 7.99 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ पूरे विश्व के सबसे अमीर आदमी हैं।

निवेशक और बर्कशायर हेथवे के प्रमुख वारेन बफेट 6.6 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

इनकी संपत्ति 1 अरब डॉलर (6500 करोड़ रुपए) या इससे अधिक है।

इस सूची में चीन 819 अरबपतियों के साथ विश्व में पहले नंबर पर है। इसी तरह 571 अरबपतियों के साथ अमेरिका सूची में दूसरे स्थान पर है।

भारत ने इस लिस्ट में जर्मनी को पछाड़ कर 131 अरबपतियों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। इस सूची में इस साल 31 नए भारतीय अरबपति शामिल हुए हैं।