आज मुद्दे की बात में हम बातचीत कर रहे हैं भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बुंदेलखंड और कानपुर क्षेत्र के अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी से, जो पिछले कई सालों से ज़मीन पर किसानों के मुद्दों को उठा रहे हैं। सरकार किसानों की आय दोगुनी होने के दावे करती है, लेकिन हकीकत यह है कि आज भी किसान खाद के लिए लाइनों में खड़े हैं। डीएपी की कमी, बिजली और पानी की समस्या, आवारा पशु और बढ़ता खर्च- इन सबके बीच खेती लगातार मुश्किल होती जा रही है। इस एपिसोड में हम बुंदेलखंड के किसानों की ज़मीनी समस्याओं पर बात करेंगे जैसे किसानों की आमदनी और खर्च में हुए बदलाव, सर्किल रेट और बाज़ार भाव का फर्क, खाद की किल्लत का रबी की बुवाई और फसलों को होने वाला नुकसान और उसकी वजहें।
ये भी देखें –
Mudde Ki Bat: मुज़फ्फरपुर शेल्टर होम केस में वरिष्ठ पत्रकार निवेदिता झा अदालती लड़ाई
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’