खबर लहरिया चुनाव विशेष छतरपुर : दिन के 24 घंटे, 365 दिन गरीबों के साथ खड़े रहेंगे प्रत्याशी | MP Elections 2022

छतरपुर : दिन के 24 घंटे, 365 दिन गरीबों के साथ खड़े रहेंगे प्रत्याशी | MP Elections 2022

एमपी पंचायत चुनाव 2022 : छतरपुर जिले के वार्ड नंबर-19 के जीवन ज्योति कॉलोनी में रहने वाले लोगों द्वारा चुनाव का बहिष्कार किया जा रहा है। वार्ड वासियों का कहना है कि जब तक उनके यहां की समस्याएं हल नहीं होगी तब तक वह लोग चुनाव बहिष्कार करते रहेंगे। वोट डालने भी नहीं जाएंगे। लोगों ने आगे कहा, 8 सालों बाद चुनाव आये हैं। उनके यहां लोगों के निकलने के लिए सही से रास्ता भी नहीं है।

ये भी देखें – MP Nagar Nikay Chunav 2022 : पानी व विकास की समस्या को दूर करने हेतु चुनाव बहिष्कार को भी तैयार लोग

छोटा-सा गेट है, सब वहीं से निकलते हैं। बारिश के दिनों में घरों में पानी आ जाता है। नालियों की कभी सफ़ाई नहीं होती, न ही झाड़ू लगती है। उनके यहां समस्या को देखने हेतु न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी आये और न ही कोई विधायक। लोगों का आरोप है कि जो विधायक आये, उन्होंने कहा कि उन्हें उनके वार्ड से वोट नहीं चाहिए।

ये भी देखें – छतरपुर : कांग्रेस ने पार्षद पद के लिए वार्ड न.1 से आस्था गोस्वामी को उतारा | MP Elections 2022

उनके यहां विकास नहीं होगा। लोगों ने कहा कि जब विधायक ही इस तरह बोलेंगे तो वह लोग किससे कहने जाए। खबर लहरिया ने इस बारे में वार्ड नंबर-19 से खड़े कांग्रेस प्रत्याशी शिव सिंह यादव से बात की। उन्होंने लोगों के आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह ऐसा नहीं कह सकते। वह हर जगह का काम करवाते हैं। अगर वार्ड वासी उन्हें मौका देंगे तो वह वार्ड की समस्या का भी समाधान निकाल लेंगे।

ये भी देखें – MP Elections 2022 : गांव में एम्बुलेंस की सुविधा कराना है चुनावी उद्देश्य

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke