खबर लहरिया चुनाव विशेष MP Elections 2022 : गांव में एम्बुलेंस की सुविधा कराना है चुनावी उद्देश्य

MP Elections 2022 : गांव में एम्बुलेंस की सुविधा कराना है चुनावी उद्देश्य

एमपी पंचायत चुनाव 2022 : टीकमगढ़ जिले के ग्राम पंचायत मोहनगढ़ से महिला प्रत्याशी रमादेवी शुक्ला वार्ड नंबर-13 से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रही हैं। उनका उद्देश्य महिलाओं को घर की चारदीवारी से बाहर निकालना और उनके अधिकारों के बारे में उन्हें जागरूक करना है।

रमादेवी शुक्ला महिलाओं के उत्थान के साथ गाँव का विकास और लोगों की सेवा करना चाहती हैं। वह बताती हैं, गर्भावस्था के दौरान एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होती है और महिलाओं को लंबे समय तक दर्द सहना पड़ता है। वह सबसे पहले गांव में जनता तक एम्बुलेंस पहुँचाने का काम करेंगी।

ये भी देखें – छतरपुर : गांव वासियों ने पोस्टर लगाकर प्रत्याशी के खिलाफ किया बहिष्कार l एमपी चुनाव 2022

रमादेवी के पति पत्रकार और डॉक्टर हैं। वह अपनी पत्रकारिता के ज़रिये लोगों की आवाज़ उठाते हैं और डॉक्टर होने के नाते जनता की सेवा करते हैं। उनका कहना है कि अपने पति को देखते हुए उनके मन में लोगों की सेवा करने का ख्याल आया।

वह पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें जनता से प्यार मिलता है तो वह किसी को भी किसी भी तरह की समस्या नहीं आने देंगी। वह लोगों के साथ खड़ी रहेंगी।

ये भी देखें – खुद के दम पर चुनाव लड़ रही युवा महिला, समाज को दे रही चुनौती | एमपी चुनाव 2022

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke